Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    नौ साल से फरार नक्सली को SSB ने किया गिरफ्तार, कर्मा पर्व मनाने आया था घर

    Updated: Thu, 04 Sep 2025 08:37 AM (IST)

    जमुई के चरकापत्थर थाना क्षेत्र में पुलिस और एसएसबी को नक्सल विरोधी अभियान में बड़ी सफलता मिली। संयुक्त कार्रवाई में 9 साल से फरार कुख्यात नक्सली बुध्दन सोरेन को गिरफ्तार किया गया। सोरेन पर 2016 में सड़क निर्माण कार्य में आगजनी करने का आरोप है और वह नक्सली सरगना चिराग दा का दाहिना हाथ रह चुका है।

    Hero Image
    नौ साल से फरार नक्सली को SSB ने किया गिरफ्तार

    संवाद सूत्र, सोनो (जमुई)। चरकापत्थर थाना क्षेत्र में पुलिस और एसएसबी को नक्सल विरोधी अभियान में बड़ी सफलता मिली है। संयुक्त कार्रवाई में 9 साल से फरार चल रहा कुख्यात नक्सली बुध्दन सोरेन दबोच लिया गया।

    बुध्दन सोरेन के खिलाफ चरकापत्थर थाना में कांड संख्या 108/16 दर्ज है। वर्ष 2016 में उसने अपने गिरोह के साथ मिलकर चरैया-नैनीपत्थर सड़क निर्माण कार्य को रोक दिया था और मौके पर खड़े जेसीबी व ट्रैक्टर में आगजनी की थी।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    घटना के बाद से ही वह लगातार फरारी काट रहा था। पुलिस के अनुसार, सोरेन नक्सली सरगना चिराग दा का दाहिना हाथ रह चुका है। एसएसबी को सूचना मिली कि फरार नक्सली अपने घर चरकापत्थर थाना क्षेत्र के तेतरिया गांव में कर्मा पर्व मनाने आएगा।

    इसी आधार पर 16वीं वाहिनी एसएसबी के कमांडेंट अनिल कुमार पठानिया के निर्देश पर कंपनी कमांडर राजीव नयन कुमार और थानाध्यक्ष विशाल कुमार सिंह के नेतृत्व में टीम गठित की गई।

    सर्च अभियान के दौरान संदिग्ध को हिरासत में लिया गया और पूछताछ में उसकी पहचान बुध्दन सोरेन के रूप में हुई। बाद में उसे चरकापत्थर कैंप लाकर पूछताछ के बाद स्थानीय थाना पुलिस को सौंप दिया गया।

    comedy show banner
    comedy show banner