Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    नहीं होगा होली मिलन समारोह, डीजे पर पूर्ण प्रतिबंध

    By JagranEdited By:
    Updated: Mon, 22 Mar 2021 06:35 PM (IST)

    जमुई। होली पर्व को लेकर सोमवार को स्थानीय थाना में शांति समिति के सदस्यों की एक बैठक लक्ष्मण झा की अध्यक्षता में हुई।

    Hero Image
    नहीं होगा होली मिलन समारोह, डीजे पर पूर्ण प्रतिबंध

    जमुई। होली पर्व को लेकर सोमवार को स्थानीय थाना में शांति समिति के सदस्यों की एक बैठक लक्ष्मण झा की अध्यक्षता में हुई। बताया गया कि इस बार होली सादगी के साथ मनायी जाएगी। किसी भी प्रकार का कोई होली मिलन समारोह या कार्यक्रम नहीं होगा। बच्चे से लेकर बूढ़े तक घर में रहकर सदस्यों के साथ होली पर्व मनाएंगे।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    एसडीपीओ सतीशचन्द्र मिश्रा ने बताया कि होली में डीजे पर पूर्ण रूप से पाबंदी है। अगर कोई डीजे बजाते हुए पाया गया तो उसके विरुद्ध कानूनी कार्रवाई की जाएगी। सरकार के शराबबंदी कानून को पूर्ण रूप से लागू करने का निर्देश थानाध्यक्ष श्रीकांत कुमार को दिया। उन्होंने कहा कि शराबबंदी पर एक सप्ताह विशेष अभियान चलाकर शराब तस्कर के उपर कार्रवाई करने का कार्य करें। बीडीओ दीपेश कुमार ने बताया कि डीजे एवं शराब पर विशेष नजर रखने की जरूरत है। थानाध्यक्ष श्रीकांत कुमार ने आमलोगों से अपील करते हुए कहा कि शराब की किसी प्रकार की कोई सूचना सामने आता है तो उसकी सूचना पुलिस पदाधिकारी को दे। पर्व पर प्रशासन की विशेष गश्ति सड़क पर रहेगी। होली के दिन शब-ए-बरात पर्व भी है। सौहार्दपूर्ण माहौल में दोनों पर्व मनाएंगे। इस मौके पर नगर अध्यक्ष पिकी देवी, जिला पार्षद पवन राम, नगर पंचायत के कार्यपालक पदाधिकारी रामाशीष शरण तिवारी, विपीन साव, वार्ड पार्षद कालीकांत साव, जदयू नगर अध्यक्ष शशिकांत झा, पूर्व नगर अध्यक्ष संजय सिन्हा, समाजसेवी गौरव सिंह राठौर, काजी अलाउद्धीन, मौजू खान, सोनू वर्णवाल सहित काफी संख्या में सदस्य उपस्थित थे।

    -------

    फोटो- 22 जमुई- 22

    संवाद सूत्र, खैरा (जमुई): होली पर्व को लेकर थाना परिसर में सोमवार को पंचायत प्रतिनिधियों व बुद्धिजीवियों के बीच शांति समिति की बैठक प्रशिक्षु डीएसपी सह थानाध्यक्ष प्रशांत कुमार की अध्यक्षता में हुई।

    मौके पर थानाध्यक्ष ने कहा कि होली रंगों एवं भाईचारा का पर्व है। इसे आपस में मिल-जुलकर मनाएं। किसी से मतभेद नहीं रखें। शराब माफिया पर पुलिस की पैनी नजर है। किसी गांव में अगर शराब की तस्करी की जा रही है तो इसकी सूचना सरकारी मोबाइल नंबर 943182260 पर अवश्य दें ताकि शराब माफिया पर कार्रवाई की जा सके। अवर निरीक्षक एके आजाद ने कहा कि सरकार के आदेशानुसार होली पर्व पर होली मिलन समारोह पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा। अगर कोई भी शरारती तत्व माहौल को बिगाड़ने का काम करते हैं तो तुरंत थाना को सूचित करें ताकि उस पर कार्रवाई की जा सके। अंचलाधिकारी शिवकुमार शर्मा ने कहा कि होली पर्व आपस में मिल-जुलकर मनाएं। मौके पर अवर निरीक्षक संजीत कुमार, सुनील कुमार, वीरेंद्र कुमार, ज्योति प्रकाश, शंभू राय, संतोष राणा, पूर्व प्रमुख मंजू देवी, पैक्स अध्यक्ष प्रभु यादव, पुरुषोत्तम सिंह, जयद्रथ कुमार, मुखिया अनु कुमारी, चंद्रिका यादव, रामरूप यादव, नवीन यादव, पिटू साह आदि लोग मौजूद थे।