Back Image

Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck

    Bihar News: जमुई में मिनी गन फैक्ट्री का पर्दाफाश, मुखिया मुन्ना साव के घर में चल रहा था बड़ा खेल

    By Jagran News Edited By: Rajesh Kumar
    Updated: Wed, 06 Aug 2025 12:48 PM (IST)

    जमुई जिले के खैरा प्रखंड में पुलिस ने मुखिया मुन्ना साव के घर पर छापेमारी कर मिनी गन फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया। मौके से भारी मात्रा में निर्मित और अर्धनिर्मित हथियार बरामद हुए हैं साथ ही चार कारीगर गिरफ्तार किए गए हैं। गिरफ्तार किए गए लोगों में दो मुंगेर और दो कोलकाता के निवासी हैं।

    Hero Image
    जानकारी लेने पहुंचे एसडीपीओ सतीश सुमन। जागरण

    जागरण संवाददाता, जमुई। जिले के खैरा प्रखंड अंतर्गत हरखार पंचायत के मुखिया मुन्ना साव के घर पर छापेमारी कर पुलिस ने मिनी गन फैक्ट्री का पर्दाफाश किया है।

    मुखिया का घर। जागरण

    मौके से भारी मात्रा में निर्मित और अर्धनिर्मित हथियार बरामद करने के साथ ही चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार लोग कारीगर बताए जा रहे हैं। इनमें दो मुंगेर और दो कोलकाता के रहने वाले हैं।

    गिरफ्तार लोगों द्वारा दी गई जानकारी पर मुख्यालय के कल्याणपुर स्थित गुड्डू सिंहा के घर से भी निर्मित और अर्धनिर्मित हथियार बरामद किए गए हैं। एसपी प्रेस कॉन्फ्रेंस कर इस मामले में पूरी जानकारी देंगे।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें