यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 18, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Jamui News: खुद को 'हिंदू शेरनी' कहने वाली खुशबू पांडेय गिरफ्तार, जमुई में हिंसा भड़काने की है आरोपी
Jamui News जमुई में दो समुदायों के बीच हिंसा भड़काने वाली खुशबू पांडेय को गिरफ्तार कर लिया गया है। खुशबू ...और पढ़ें

HighLights
- भड़काऊ भाषण देने मामले में गठित पुलिस टीम ने की कार्रवाई
- जमुई नगर परिषद उपाध्यक्ष सहित सात लोगों पर नामजद मुकदमा दर्ज
संवाद सहयोगी, जमुई। Jamui News: खुद को हिंदू शेरनी कहने वाली चर्चित मलयपुर निवासी खुशबू पांडेय आखिरकार पुलिस के चंगुल में फंस ही गई। पुलिस ने छापेमारी कर सोमवार की रात करीब 9:00 बजे उसे गिरफ्तार कर लिया।
खुशबू पांडेय पर झाझा थाना क्षेत्र के बलियाडीह गांव में दो समुदायों के बीच हुए हिंसक झड़प के दौरान भड़काऊ भाषण देने और आपत्तिजनक नारेबाजी करने के साथ बिना पुलिस को सूचना दिए भीड़ इकट्ठा करने का आरोप है।
रात के 10 बजकर 30 मिनट पर मेडिकल जांच के लिए भेजा गया
पुलिस टीम द्वारा खुशबू पांडेय की देर रात 10:30 बजे मेडिकल जांच सदर अस्पताल में कराया गया है, जहां से आवश्यक मेडिकल जांच के बाद सोमवार और मंगलवार की मध्य रात्रि कोर्ट में पेशी कर जेल भेज दिया गया है।
दरअसल चर्चित खुश्बू पांडेय रविवार को हनुमान चालीसा का पाठ करने अपने दो दर्जन से अधिक सहयोगियों के साथ झाझा थाना क्षेत्र के बलियाडीह गांव गई थी, जहां से पाठ करने के बाद लौटने के दौरान मस्जिद के पास दो समुदायों के बीच हिंसक झड़प हो गई थी।
दोनों तरफ से जमकर हुआ था पथराव
इस दौरान दोनों तरफ से जमकर पथराव भी हुआ था, तभी खुशबू पांडेय द्वारा भड़काऊ भाषण और आपत्तिजनक नारा लगाया गया था और धमकी भरा वीडियो भी वायरल किया गया था। मामले में एसआई नंदन राय द्वारा सात लोगों पर नामजद और 50 अज्ञात पर मुकदमा दर्ज कराया गया था।
जिसमें खुशबू पांडेय के अलावा नगर परिषद जमुई के उपाध्यक्ष नीतीश कुमार साह सहित सात लोग शामिल हैं। इनलोगों की भी बेसब्री से पुलिस तालाश कर रही है। एसपी मदन कुमार आनंद ने साफ लफ्जों में कहा है कि दोषी दोनों पक्ष में से कोई भी बख्शे नहीं जायेंगे।दोषियों को सलाखों के पीछे जाना होगा।