Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Bihar News: फंदे से झूलता मिला दो विवाहिता का शव, मचा हड़कंप, जांच में जुटी पुलिस

    By Sanjay Kumar SinghEdited By: Sanjeev Kumar
    Updated: Fri, 08 Dec 2023 04:04 PM (IST)

    Bihar News जमुई को सोनो थाना क्षेत्र के दो अलग-अलग गांव से गुरुवार को पुलिस ने फंदे से झुलता हुआ दो विवाहिता का शव बरामद किया है। पहली घटना सोनो पांडेय टोला की है। शव रस्सी से कमरे के छज्जे में लगे कड़ी के सहारे झूल रहा था। मृतका की पहचान सोनो निवासी हरेराम पांडेय की पत्नी शोभा देवी (28) के रूप में हुई है।

    Hero Image
    जमुई में फंदे से झूलता मिला दो विवाहिता का शव (जागरण)

    संवाद सूत्र,सोनो(जमुई)। जमुई को सोनो थाना क्षेत्र के दो अलग-अलग गांव से गुरुवार को पुलिस ने फंदे से झुलता हुआ दो विवाहिता का शव बरामद किया है। पहली घटना सोनो पांडेय टोला की है। शव रस्सी से कमरे के छज्जे में लगे कड़ी के सहारे झूल रहा था। मृतका की पहचान सोनो निवासी हरेराम पांडेय की पत्नी शोभा देवी (28) के रूप में हुई है। घटना की सूचना पुलिस को दी गई।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    सूचना मिलते ही एसआइ राजेश कुमार पुलिस जवानों के साथ मौके पर पहुंचे और शव को आवश्यक कार्रवाई करते हुए पोस्टमार्टम के लिए जमुई भेज दिया। थानाध्यक्ष चितरंजन कुमार ने बताया कि प्रथमदृष्टया आत्महत्या का मामला प्रतीत हो रहा है। स्वजनों द्वारा अभी आवेदन नहीं मिला है। आवेदन के आधार पर जांच कर कार्रवाई की जाएगी। दूसरी घटना बिजुआही की है।

    यहां भी फंदे से झुलता हुआ एक विवाहिता का शव बरामद किया गया। मृतका की पहचान बिजुआही के दीपक दास की पत्नी रीमा कुमारी (22) के रूप में हुई है। घटना के बाद से ससुराल वाले फरार हैं। इधर, मृतका के स्वजनों ने बताया कि दो साल पूर्व रीमा कुमारी की शादी बिजुआही के दीपक दास से हुई थी। शादी के बाद से लगातार ससुराल वालों द्वारा दहेज के लिए उसे प्रताड़ित किया जा रहा था।

    गुरुवार की सुबह उन्हें रीमा की मौत की जानकारी मिली। जब वे लोग बिजुआही पहुंचे तो वहां रीमा का शव पड़ा हुआ था। घटना के बाद से पति सहित ससुराल के सभी लोग फरार मिले। पुलिस को मामले की सूचना दी गई है। पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए जमुई भेज दिया। थानाध्यक्ष ने बताया कि स्वजनों द्वारा आवेदन के आधार पर जांच कर कार्रवाई की जाएगी।

    यह भी पढ़ें

    KK Pathak: आखिर शिक्षा मंत्री से भी अधिक पावर में कैसे रहते हैं केके पाठक? कौन-कौन से फैसले लेने का है उनके पास अधिकार

    Nitish Kumar: फालतू की बात चलाई जा रही है, अरे हमको... इंडी गठबंधन की बैठक पर सीएम नीतीश कुमार ने तोड़ी चुप्पी