Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    झाझा नगर परिषद के मतदाता सूची का हुआ प्रकाशन

    By JagranEdited By:
    Updated: Fri, 05 Aug 2022 07:21 PM (IST)

    शुक्रवार को झाझा नगर परिषद के 25 वार्ड के मतदाता सूची का प्रकाशन कर दिया गया। प्रकाशन के साथ ही नगर में चुनावी सरगर्मी तेज हो गई हैं। संभावित प्रत्याशी मतदाता सूची के खंगालने में लग गए है।

    Hero Image
    झाझा नगर परिषद के मतदाता सूची का हुआ प्रकाशन

    संवाद सूत्र, झाझा(जमुई)। शुक्रवार को झाझा नगर परिषद के 25 वार्ड के मतदाता सूची का प्रकाशन कर दिया गया। प्रकाशन के साथ ही नगर में चुनावी सरगर्मी तेज हो गई हैं। संभावित प्रत्याशी मतदाता सूची के खंगालने में लग गए है। मालूम हो कि नगर पंचायत से उत्क्रमित नगर परिषद में होने से वार्ड में वृद्धि हुई। 22 से 25 वार्ड हो गए। कई वार्डो को मिलाकर परिसिमन के तहत तीन नए वार्ड का निर्माण किया गया है। कई मतदाताओं का नाम दूसरे वार्ड में चला गया है। इसके कारण मतदाता भी अपने नाम को लेकर संशय में थे। प्रकाशन के बाद मतदाता अपने नाम की खोज कर रहे हैं। बताया जाता है कि जिला निर्वाचन पदाधिकारी के निर्देश पर झाझा नगर परिषद के निर्वाची पदाधिकारी सह अनुमंडलाधिकारी अभय कुमार तिवारी ने मतदाता सूची का प्रकाशन किया। उन्होंने कहा कि नगर परिषद के वार्डवार तैयार प्रारूप मतदाता सूची एवं प्रपत्र एक में सूचना का प्रकाशन कर दिया गया। इस सूची में नाम दर्ज कराने के लिए या फिर दावा प्रपत्र दो , दो ए में तथा सूची में दर्ज नाम के विरूद्ध आपत्तियां प्रपत्र तीन में भर पांच से 18 अगस्त तक दायर किया जा सकता है। रिवाईजिग आथोरिटी के रूप में प्रखंड के पांच पदाधिकारी की तैनाती की गई है। प्रखंड विकास पदाधिकारी दीपेश कुमार को वार्ड एक से पांच, अंचलाधिकारी श्रीनिवास को वार्ड छह से 10 तक, राजस्व अधिकारी सदानंद कुमार को वार्ड 11 से 15, प्रखंड कृषि पदाधिकारी मधुसूदन रजक को वार्ड 16 से 20, प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी महेंद्र सिंह को वार्ड 21 से 25 तक के आपत्ति लेने की जिम्मेवारी दी गई है। आपत्ति दर्ज कराने का स्थल प्रखंड मुख्यालय निर्धारित किया गया है। इसके अलावा विनिर्दिष्ट रिवाइजिग आथोरिटी के समक्ष या डाक के माध्यम से भी आपत्त दिर्ज कराया जा सकता है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें
    comedy show banner
    comedy show banner