विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 02, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Jamui Accident: शादी समारोह में शामिल होने जा रहे स्कूटी सवार अधेड़ को बालू लदे ट्रक ने कुचला, मौके पर हुई मौत

By Sanjay Kumar SinghEdited By: Yogesh Sahu
Published: Thu, 02 Mar 2023 07:16 PM (IST)

मृतक अधेड़ रिश्तेदार के घर भंदरा शादी समारोह में शामिल होने के लिए स्कूटी से जा रहा था। हादसे के ...और पढ़ें

Jamui Accident: बालू लदे ट्रक ने अधेड़ को कुचला, घटनास्थल पर हुई मौत
Jamui Accident: बालू लदे ट्रक ने अधेड़ को कुचला, घटनास्थल पर हुई मौत

संवाद सूत्र, लक्ष्मीपुर (जमुई)। जमुई के लक्ष्मीपुर में स्थानीय थाना क्षेत्र अंतर्गत जमुई-खड़कपुर राष्ट्रीय राज मार्ग पर केनुहट चौक के समीप गुरुवार को बालू लदे ट्रक ने अनियंत्रित होकर स्कूटी चालक अधेड़ को कुचल दिया।

परिणाम स्वरूप घटनास्थल पर ही अधेड़ की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार, अधेड़ एक शादी समारोह में शिरकत करने के लिए घर से निकले थे। 

मृतक अधेड़ की पहचान नजारी गांव निवासी खेमन दास के पुत्र दशरथ दास के रूप में हुई है। वह अपने रिश्तेदार के यहां शादी समारोह में शामिल होने बरहट थाना क्षेत्र के भंदरा गांव जा रहे थे।

इस दौरान अचानक केनूहट चौक के समीप चकमा दिए जाने के कारण स्कूटी असंतुलित हो गई। घटना के बाद ट्रक चालक ने लक्ष्मीपुर की ओर भागने का प्रयास किया।

स्थानीय लोगों के सहयोग से ट्रक चालक को पकड़ लिया गया। हालांकि, ट्रक चालक बाद में भीड़ का फायदा उठाते हुए चकमा देकर भागने में सफल रहा।

घटना की सूचना मिलते ही एएसआई आरोपी राम दलबल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। उन्होंने घटना की जानकारी लेकर कानूनी प्रक्रिया पूरी कर शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा।

अधेड़ अपने पूरे परिवार के साथ बांका जिला के धौरी में रहता था। इस घटना से स्वजन का रो-रोकर बुरा हाल है। मृतक अपने परिवार का भरण पोषण के लिए दूसरे राज्य में मजदूरी करता था।