Published: Fri, 29 Mar 2024 03:22 PM (GMT+05:30)
Bihar News अरुण कुमार भारती (Arun Kumar Bharti) ने विदेश से इन्होंने एमबीए की डिग्री ली है और उनके खिलाफ ...और पढ़ें
संवाद सहयोगी, जमुई। Jamui News: नगदी के मामले में राजद प्रत्याशी अर्चना कुमारी से लोजपा रामविलास के उम्मीदवार अरुण कुमार भारती (Arun Bharti) काफी पीछे हैं, लेकिन परिसंपत्ति, शेयर बाजार तथा म्युचुअल फंड में निवेश में काफी आगे हैं। कर्ज भी अरुण भारती के ऊपर कुछ कम नहीं है। बता दें कि अरुण भारती, चिराग पासवान (Chirag Paswan) के सगे जीजा हैं।
अरुण कुमार भारती (Arun Kumar Bharti) ने विदेश से इन्होंने एमबीए की डिग्री ली है और उनके खिलाफ कोई मुकदमा दर्ज नहीं है। वार्षिक आमदनी की बात करें तो 2022-23 में इन्होंने जो खुद का हलफनामा दायर किया है उसमें 5,38,000.70 रुपये की वार्षिक आमदनी है। पत्नी निशा कुमारी की भी वार्षिक आमदनी चार लाख 99 हजार की है।
सावधिक जमा एवं अन्य खातों में 97 लाख 444 रुपए जमा हैं। नकद इनके हाथ में डेढ़ लाख तथा विभिन्न कंपनियां के शेयर तथा म्यूचुअल फंड में इन्होंने एक करोड़ 1304882 निवेश कर रखा है। शेयर मार्केट में पत्नी निशा के नाम भी अच्छा खासा निवेश है।
पुत्र-पुत्री के नाम पर भी निवेश
पुत्र अर्थव और पुत्री अहाना के नाम भी करीब 3:25 लाख का अरुण भारती ने निवेश कर रखा है। स्वर्ण आभूषण की बात करें तो 24 लाख 70000 रुपए मूल्य का 400 ग्राम सोना इनके पास है। सोना के मामले में पत्नी निशा इनसे ज्यादा अमीर हैं। उनके पास 1700 ग्राम सोना जिसकी कीमत लगभग 1 करोड़ 4 लाख 55000 तथा 1500 ग्राम चांदी मौजूद है।
पत्नी के ऊपर काफी उधारी
विभिन्न कंपनियों के उधार की बात करें तो 97.73 लाख रुपये इन पर तथा 43.59 लाख रुपये उनकी पत्नी के ऊपर उधारी है। 2 करोड़ 69 लाख 6435 रुपए की चल संपत्ति के स्वामी अरुण हैं तो उनकी पत्नी की संपत्ति की भी कीमत दो करोड़ 17 लाख 1465 रुपए है।