Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    क्रिकेट समाचार : विजय मर्चेन्ट बिहार टीम में 'सचिन' का हुआ चयन, जमुई जिला क्रिकेट संघ ने दी बधाई

    By Sanjay Kumar SinghEdited By: Dilip Kumar shukla
    Updated: Sun, 27 Nov 2022 09:31 AM (IST)

    जमुई के सचिन का चयन विजय मर्चेन्ट बिहार टीम में हुआ है। पंचर बनाने वाले का बेटा तौफीक को जमुई का सच‍िन कहा जाता है। इसके अलावा बिहार अंडर-16 में जमुई के दो खिलाड़ियों का चयन हुआ है। कृष्णा सिंह ने भी टीम में जगह बनाने में पाई सफलता।

    Hero Image
    क्रिकेट समाचार : विजय मर्चेन्ट बिहार टीम में जमुई के खिलाड़ी का चयन।

    संवाद सहयोगी, जमुई। अगर आप निरंतर मेहनत करते रहते हैं तो एक दिन सफलता जरूर आपका कदम चूमेगी। इस उक्ति को विकेटकीपर बल्लेबाज तौफीक ने साबित कर दिखाया है। वह जमुई का सबसे बढ़िया खिलाड़ी है। इस कारण उन्‍हें जमुई का सचिन कहा जाता है। रविवार को बिहार क्रिकेट संघ द्वारा विजय मर्चेन्ट अंडर-16 की जारी सूची में उसका नाम आया है। तौफीक के अलावा जमुई के कृष्णा सिंह ने भी जगह पाने में सफलता पाई है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    तौफीक के पिता शमशाद दस वर्षों से कुणाल सिंह पंप पर पंचर बनाने का काम करते हैं। वह चार भाइयों में सबसे छोटा है। बिहार टीम में बेटे का चयन होने पर उनकी आंखें भर आई। उन्होंने कहा कि अल्लाह का मुझपर रहम हुआ है। मेरा बेटा काफी दिनों से मेहनत कर रहा है। आज सफलता मिली है।

    सत्र 2021-22 में भी उसका टीम लिस्ट में लगभग नाम आ गया था। परंतु कोरोना के कारण बीसीसीआई ने मैच रद कर दिया और वह खेलते-खेलते रह गया। उसने इस वर्ष जिला क्रिकेट लीग मैच में दो-दो शतक लगाया है। उसके अलावा जमुई के एक व्यवसायी राजकुमार सिंह का पुत्र कृष्णा सिंह ने भी बतौर आलराउंडर टीम में जगह बनाने में सफलता पाई है।

    जमुई में प्रतिभा की कमी नहीं है

    अभी बिहार अंडर-25 में काव्या और अमित आनंद का नाम आया था। उसके बाद पुनः विजय मर्चेन्ट अंडर-16 में तौफीक और कृष्णा का भी टीम में चयन हो गया। यहां के खिलाड़ियों ने हर वर्ष विभिन्न फार्मेट में जगह बनाकर अपना लोहा मनवाया है। खिलाड़ी कनिष्क,चिंटू,संदीप, पुनीत,प्रिंस,राज वर्मा,ज्योति,राहुल इसके सबसे प्रत्यक्ष उदाहरण हैं। इसके आलावा बतौर कोच राजेश दूबे, आदित्य सिंह ने भी बिहार में अपने दम पर जगह बनाने में सफलता पाई। राजेश तो तीन वर्षों से लगातार बिहार अंडर-19 टीम के साथ देश के विभिन्न कोने में अपनी सेवा दे रहा है।

    इनाम देने की हुई पहल

    जिला क्रिकेट संघ के अध्यक्ष मनोज कुमार सिंह, उपाध्यक्ष अशोक कुमार सिंह व कोषाध्यक्ष प्रकाश भालोटिया शहर के जानी मानी हस्ती हैं। गरीब बच्चे तौफीक का बिहार टीम में चयन होने पर संघ के अधिकारी काफी खुश हैं। अब खिलाड़ियों के बेहतर प्रदर्शन और उनका मनोबल ऊंचा रहे, इसके लिए इनलोगों ने नई पहल शुरू की है। गरीब बच्चा तौफीक को

    इनलोगों ने कीट बैग देने की घोषणा की है। तौफीक के चयन पर संघ के अभिभावक डा एसएन झा, संयुक्त सचिव उर्वशी सिंह, सचिव इमरान अख्तर खान,,पूर्व अध्यक्ष चंद्रभानु सिंह, पूर्व संयुक्त सचिव राजेश कुमार बरियार, पूर्व कोषाध्यक्ष विजय कुमार सर्राफ, श्रीकांत केशरी, गौरीशंकर पाल, जावेद अंसारी आदि ने बधाई दी है।