Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck

    'PM पद की अर्जी लेकर देश में घूम रहे CM जरा बताएं विजन क्या है- दो बार टूटा एक पुल', नीतीश पर भड़के चिराग

    By Jagran NewsEdited By: Deepti Mishra
    Updated: Wed, 07 Jun 2023 09:12 PM (IST)

    जमुई पहुंचे चिराग पासवान ने नीतीश कुमार पर हमला बोलते हुए कहा कि नीतीश कुमार प्रधानमंत्री बनने के लिए जितना घूम रहे हैं उतना अगर बिहार की जनता के लिए बाहर निकले होते तो शायद हालत कुछ और होते।

    Hero Image
    चिराग पासवान ने जमुई में सीएम नीतीश कुमार पर साधा निशाना।

     संवाद सहयोगी, जमुई : लोजपा रामविलास के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान ने बुधवार को पुल का ढांचा गिरने और विपक्षी एकता को लेकर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को घेरा। चिराग पासवान ने कहा कि यह पहली बार है, जब एक ही पुल का ढांचा दो-दो बार गिर चुका है और बिहार के मुख्यमंत्री प्रधानमंत्री पद की अर्जी लेकर राजनीतिक दलों के दरवाजे-दरवाजे घूम रहे हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    एक कार्यक्रम के लिए जमुई पहुंचे चिराग पासवान ने नीतीश कुमार पर हमला बोलते हुए कहा कि नीतीश कुमार प्रधानमंत्री बनने के लिए जितना घूम रहे हैं, उतना अगर बिहार की जनता के लिए बाहर निकले होते तो शायद हालत कुछ और होते।

    चिराग ने कहा कि नीतीश कुमार प्रधानमंत्री पद के लिए द्वार-द्वार चक्कर तो लगा रहे हैं, लेकिन वे बताएं कि उनके पास देश की जनता के लिए विजन क्या है, ये बार-बार टूटता पुल का ढांचा। कहा कि नीतीश समझ लें कि विकास के काम कर आप सत्‍ता आ सकते हैं, लेकिन सिर्फ एक व्‍यक्ति का विरोध कर आप सत्‍ता हासिल नहीं कर सकते हैं।

    राज्‍य में भ्रष्टाचार का बोलबाला

    चिराग पासवान ने महागठबंधन सरकार पर तंज कसते हुए कहा कि बिहार में 33 सालों से इन्‍हीं लोगों की सरकार है। इसके बावजूद बेरोजगारी के चलते पलायन जारी है। राज्‍य में अपराध और भ्रष्टाचार का बोलबाला है। सुल्तानगंज का पुल भ्रष्टाचार का सबसे बड़ा उदाहरण है। पहली बार गिरा उसके बाद भी कोई कार्रवाई नहीं हुई। यह जनता की गाढ़ी कमाई की लूट की खुली छूट है। भ्रष्टाचारियों की जेब भरी जा रही है। जहरीली शराब से मौत हो या फिर अन्य गलत कार्यों के लिए ही बिहार राष्ट्रीय मीडिया की सुर्खियों में रहता है।

    ओडिशा ट्रेन हादसे में जवाबदेही तय हो

    इसके साथ ही चिराग पासवान ने बालासोर रेल दुर्घटना की जवाबदेही तय करने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि इस दुर्घटना में मानवीय भूल हो या फिर लापरवाही, सैकड़ों लोगों की जानें गई हैं, इसलिए जवाबदेही तय होनी ही चाहिए ताकि भविष्य में ऐसी घटना फिर न घटें।

    हालांकि, चिराग ने रेल दुर्घटना के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रेल मंत्री अश्विनी वैष्‍णव द्वारा लोगों की मदद में उठाए गए कदम की सराहना भी की।

    इस दौरान चिराग पासवान ने बेलौर के लिए जमुई से कोई सीधी ट्रेन नहीं होने के सवाल पर कहा कि वक्त आने पर सिर्फ बेलौर ही नहीं और कई जगह की ट्रेनें जमुई से आवाजाही करेंगी।