विशाखापत्तनम से पटना के लिए चलेगी TOD स्पेशल ट्रेन, जसीडीह-झाझा समेत कई स्टेशनों पर रुकेगी; देखें टाइम टेबल
भारतीय रेलवे ने छठ महापर्व पर यात्रियों की सुविधा के लिए विशाखापत्तनम और पटना जंक्शन के बीच पूजा ऑन डिमांड स्पेशल ट्रेन चलाने की घोषणा की है।

रेलवे ने किया विशाखापत्तनम-पटना के बीच स्पेशल ट्रेन का एलान
HighLights
छठ महापर्व के लिए रेलवे ने विशेष ट्रेन चलाई।
विशाखापत्तनम से पटना जंक्शन तक चलेगी यह ट्रेन।
यात्रियों की सुविधा के लिए दो-दो फेरे लगाएगी।
संवाद सूत्र, सिमुलतला (जमुई)। छठ महापर्व (Chhath Puja 2026) के पावन अवसर पर यात्रियों की भारी भीड़ और सुविधा को ध्यान में रखते हुए भारतीय रेलवे ने एक बड़ी राहत दी है।
अब घर जाने वाले यात्रियों को टिकट के लिए परेशान नहीं होना पड़ेगा, क्योंकि विशाखापत्तनम और पटना जंक्शन के बीच पूजा ऑन डिमांड (टीओडी) स्पेशल ट्रेन चलाई जा रही है।
यह ट्रेन दोनों दिशाओं में दो-दो फेरे लगाएगी, जिससे त्योहार पर सफर आसान और आरामदायक हो जाएगा। इस आशय की जानकारी आसनसोल पीआरओ ने विज्ञप्ति जारी कर सोमवार को दी।
यह गाड़ी बिहार और झारखंड के यात्रियों की सुविधा के लिए पूर्व रेलवे के आसनसोल मंडल के प्रमुख स्टेशनों आसनसोल, चित्तरंजन, जामताड़ा, मधुपुर और जसीडीह एवं दानापुर रेलमंडल अंतर्गत झाझा स्टेशनों पर दोनों दिशाओं में रुकेगी।
ट्रेनों का पूरा शेड्यूल:
08588 विशाखापत्तनम-पटना जंक्शन स्पेशल यह गाड़ी 15 नवंबर और 22 नवंबर रविवार को विशाखापत्तनम से शाम 07:25 बजे चलेगी और अगले दिन सोमवार की रात 08:00 बजे पटना जंक्शन पहुंचेगी।
08587 पटना जंक्शन-विशाखापत्तनम स्पेशल यह गाड़ी 16 नवंबर और 23 नवंबर सोमवार पटना जंक्शन से रात 09:50 बजे प्रस्थान करेगी और यात्रा के तीसरे दिन बुधवार मध्यरात्रि 12:30 बजे विशाखापत्तनम पहुंचेगी।
यह भी पढ़ें- रेल यात्रियों के लिए बड़ा अपडेट: 1 जनवरी से बदल रहे सप्तक्रांति, श्रमजीवी और मगध समेत 12 जोड़ी ट्रेनों के नंबर
यह भी पढ़ें- डीडीयू से सासाराम होते हुए गया के लिए दौड़ीं 2 स्पेशल ट्रेनें, हजारों यात्रियों का सफर हुआ आसान