जमुई में छठ महापर्व का दूसरा दिन, डूबते सूर्य को अर्घ्य देकर व्रतियों ने की सुख-समृद्धि की कामना
जमुई में लोक आस्था के महापर्व छठ के दूसरे दिन व्रतियों ने डूबते सूर्य को अर्घ्य दिया। घाटों पर पारंपरिक ...और पढ़ें
-1794744330895_m.webp)
छठ पूजा। फाइल फोटो
HighLights
जमुई में छठ के दूसरे दिन दिखा अद्भुत भक्तिमय नजारा।
व्रतियों ने डूबते सूर्य को अर्घ्य अर्पित कर की कामना।
घाटों पर सुरक्षा के विशेष इंतजाम, भक्तिमय माहौल।
संवाद सहयोगी, जमुई। लोक आस्था के महापर्व छठ के दूसरे दिन रविवार को जिले भर में श्रद्धा और भक्ति का अद्भुत नजारा देखने को मिला। अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य अर्पित करने के लिए दोपहर बाद से ही छठ व्रतियों और श्रद्धालुओं का घाटों पर पहुंचना शुरू हो गया।
शाम होते-होते जिले के विभिन्न नदी, तालाब और पोखरों के छठ घाट आस्था के जनसैलाब से गुलजार हो उठे। पारंपरिक छठ गीतों की मधुर गूंज और दीपों की रोशनी से पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया।
व्रतियों ने सूप और दउरा में फल, ठेकुआ, नारियल सहित अन्य पूजन सामग्री सजाकर भगवान भास्कर की आराधना की।

सूर्यास्त के समय पानी में खड़े होकर व्रतियों ने अस्ताचलगामी सूर्य को पहला अर्घ्य अर्पित किया और परिवार की सुख-समृद्धि, आरोग्य एवं खुशहाली की कामना की।
घाटों पर श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए प्रशासन और पुलिस की ओर से सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था को लेकर विशेष इंतजाम किए गए थे।

कई घाटों पर युवाओं और सामाजिक संगठनों ने साफ-सफाई, रोशनी और सजावट की व्यवस्था की। छठी मइया के जयकारों से पूरा वातावरण गूंजता रहा।
यह भी पढ़ें- छठ पूजा 2026: बिहार किस जिले में कितने बजे डूबेंगे सूर्यदेव, नोट कर लें अपने शहर का सूर्यास्त टाइम
यह भी पढ़ें- बिहार का एक ऐसा गांव, जहां छठ में मोर को साथ लेकर अर्घ्य देते हैं लोग, 'मयूर बिहार' के तालाब पर दिखा अद्भुत नजारा