सास के साथ दामाद का अवैध संबंध देखा तो पत्नी ने पति को छोड़ा, थाने पहुंचा मामला
जमुई के लक्ष्मीपुर थाना क्षेत्र में सास और दामाद के अवैध संबंध को लेकर हुए विवाद में दो पक्षों के बीच मारपीट हो गई। दामाद के अपनी सास के साथ अवैध संबंध का विरोध करने पर यह घटना हुई, जिसमें छह लोग घायल हो गए। घायलों को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है और पुलिस को सूचना दी गई है।

संवाद सहयोगी, जमुई। लक्ष्मीपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में सास के साथ दामाद का अवैध संबंध रहने का विरोध करने पर गुरुवार को दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई। इसमें दोनों पक्षों से छह लोग घायल हो गए। घटना की जानकारी पुलिस को दी गई।
उसके बाद सभी घायलों को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। दोनों पक्ष के घायलों ने एक-दूसरे पर मारपीट का आरोप लगाकर लक्ष्मीपुर थाना की पुलिस को सूचना दी है।
एक पक्ष से घायल महिला ने बताया कि उनकी शादी चार वर्ष पूर्व जमुई के एक गांव में हुई थी। उसे एक पुत्री भी है। करीब दो वर्ष से पति का उनकी मां के साथ अवैध संबंध है। डेढ़ माह पहले वे अपनी मां और पति को रंगे हाथ पकड़ चुकी थीं। उसके बाद उसने पति को छोड़ दिया।
पंचायत भी हुई थी। पंच ने भी दोनों को अलग रहने के लिए बोला था। बावजूद पति द्वारा जबरन साथ रहने का दबाव बनाया जाता है, जबकि मां को भी पति साथ रखता है।
जब वह पति के साथ जाने के लिए तैयार नहीं हुई तो पति के पक्ष से रिश्तेदारों द्वारा झगड़ा शुरू कर दिया गया और मारपीट हो गई। थाने में आवेदन दिया गया है।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।