Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    खैरा में नक्सली फरमान रहा बेअसर

    By Edited By:
    Updated: Mon, 12 Oct 2015 06:07 PM (IST)

    जमुई। खैरा प्रखंड में नक्सलियों के वोट बहिष्कार का फरमान बेअसर साबित हुआ। बीडीओ संजीव कुमार झा ने नक

    Hero Image

    जमुई। खैरा प्रखंड में नक्सलियों के वोट बहिष्कार का फरमान बेअसर साबित हुआ। बीडीओ संजीव कुमार झा ने नक्सलियों के गढ़ में लगभग 52 प्रतिशत मतदान होने का दावा किया है। नक्सल प्रभावित दक्षिणी इलाके में लोग भयमुक्त माहौल में घर से निकले और अपने मताधिकार का प्रयोग किया। सिकन्दरा विधानसभा क्षेत्र में पड़ने वाले बूथ संख्या 255, 256 उमवि हरणी, बूथ संख्या 260 उमवि चनरबर, बूथ संख्या 276 उमवि बादिलडीह, बूथ संख्या 273 उमवि मुड़वरो सहित कई बूथों पर सुबह से ही मतदाताओं की लंबी कतार दिखी। अ‌र्द्धसैनिक बलों के जवान मुस्तैदी से बूथों पर सुरक्षा का जिम्मा संभाले हुए थे। चुनाव को लेकर जमुई, नवादा तथा झारखंड के गिरीडीह सीमा को सील किया गया था। गिद्धेश्वर जंगल में विभिन्न कंपनियों के जवान सुरक्षा को लेकर अलर्ट दिखाई दिए। वहीं गड़बड़ी की सूचना पाकर पुलिस तेजी से बूथों पर पहुंच रही थी। खैरा थानाध्यक्ष रामनाथ राय, अवर निरीक्षक प्रजेश कुमार दूबे सहित अन्य पुलिस पदाधिकारी बूथों पर गश्ती करते दिखे। इस दौरान मांगोबंदर की छिटपुट घटना को छोड़, कहीं से किसी प्रकार की अप्रिय घटना नहीं घटी। विदित हो कि चुनाव से महज दो दिन पूर्व नक्सलियों ने खैरा के दक्षिणी इलाके में दर्जनों जगहों पर पोस्टरबाजी कर वोट बहिष्कार का फरमान जारी किया था। फिलवक्त मतदाताओं के उत्साह के सामने नक्सली फरमान बेअसर रहा।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें