Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    पूर्व विधायक सुशील कुमार सिंह का निधन

    By Edited By:
    Updated: Mon, 27 Apr 2015 05:49 PM (IST)

    संवाद सहयोगी, जमुई : जमुई विधानसभा का तीन बार प्रतिनिधित्व करने वाले सुशील कुमार सिंह उर्फ 'हीरा जी'

    संवाद सहयोगी, जमुई : जमुई विधानसभा का तीन बार प्रतिनिधित्व करने वाले सुशील कुमार सिंह उर्फ 'हीरा जी' (73 वर्ष) का सोमवार की सुबह दिल्ली के आर्मी अस्पताल में निधन हो गया। पिछले एक महीने से वे बीमार चल रहे थे। रविवार को पटना में उनकी तबियत अचानक बिगड़ गई। पटना-नई दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस से उन्हें दिल्ली ले जाया गया। इस दौरान उनकी हालत और बिगड़ती चली गई। परिजनों ने तत्क्षण उन्हें दिल्ली के आर्मी अस्पताल में भर्ती कराया जहां सोमवार की सुबह तकरीबन 08:30 बजे उन्होंने अंतिम सांस ली। स्व. सिंह अपने पीछे तीन पुत्र व एक पुत्री को छोड़ गए हैं। पूर्व मुख्यमंत्री स्व. चन्द्रशेखर सिंह के चचेरे भाई हीरा जी जमुई विधानसभा के तीन बार विधायक रहे। साथ ही विकास व समाज सेवा के क्षेत्र में कई अहम कार्य को उन्होंने अंजाम तक पहुंचाया। उनके निधन से जमुई शोक में डूबा है। निधन की सूचना मिलते ही मलयपुर स्थित उनके घर पर लोगों का तांता लग गया। सब यह जानने के लिए बेचैन थे कि उनका पार्थिव शरीर कब आएगा। स्व. सिंह के छोटे पुत्र सह बरहट प्रमुख रूबेन कुमार सिंह ने दूरभाष पर पूरी घटना की जानकारी देते हुए बताया कि मंगलवार को मलयपुर स्थित आंजन नदी घाट पर दिन के बारह बजे अंतिम संस्कार किया जाएगा। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री सचिवालय से भी स्व. सिंह के निधन की जानकारी ली गई तो दूसरी ओर विधानसभा के अध्यक्ष उदयनारायण चौधरी ने स्वयं फोन कर शोक जताया।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    हीरा जी का एक परिचय

    मलयपुर पंचायत के मुखिया - 1959-77

    लक्ष्मीपुर प्रखंड प्रमुख - वर्ष 1978

    मुंगेर जिप अध्यक्ष - 1980-85

    जमुई के विधायक - 1985-90, 1990-95, 2000-05

    जन्म - 11 अक्टूबर 1941

    मृत्यु - 27 अप्रैल - 2015