बिहार में सामने आया प्यार का अनोखा मामला, महिला टीचर का 13 साल के छात्र पर आ गया दिल
बिहार में प्रेम-प्रसंग का अनोखा मामला सामने आया है। अरवल में निजी विद्यालय की शिक्षिका पर छात्र को अगवा करने का आरोप लगा था। घटना चार महीने पहले हुई। थाने में मामला दर्ज किया गया। 27 मई को पुलिस ने 13 साल के लड़के और 23 साल की शिक्षिका को मध्य प्रदेश से बरामद किया।

जागरण संवाददाता, अरवल। 23 साल की शिक्षिका के द्वारा 12 साल के सातवीं क्लास के एक छात्र को अगवा करने का मामला जनवरी माह में सामने आया था। मंगलवार को पुलिस ने मध्य प्रदेश से दोनों को बरामद कर लिया है। छात्र के स्वजन ने सदर थाने में प्राथमिकी कराई थी, जिसमें झारखंड के सिमडेगा की रहने वाली शिक्षिका को आरोपित किया था।
प्रेम जाल में फंसाने का लगा था आरोप
महिला पर छात्र को अपने प्रेम जाल में फंसाने व प्रलोभन देकर धर्म परिवर्तन करने के लिए अगवा करने का आरोप लगा था। आरोपित महिला अरवल जिला मुख्यालय के एक प्रतिष्ठित विद्यालय में शिक्षिका थी। बच्चा भी उसी स्कूल का छात्र था।
निदेशक ने दोनों को स्कूल से निष्कासित किया
अपहरण की घटना से पूर्व शिक्षिका व छात्र की मौखिक शिकायत मिलने पर विद्यालय के निदेशक ने दोनों को स्कूल से निष्कासित कर दिया था, जिसके बाद महिला मेहंदिया बाजार के एक निजी स्कूल में शैक्षणिक कार्य कर रही थी। इसी दौरान महिला ने छात्र को बहला फुसला कर अगवा कर लिया।
चार माह तक छानबीन के बाद सफलता
केस दर्ज होने के बाद एसपी डा. इनामुल हक मेंगनू के निर्देश पर पुलिस अधिकारी सेराज आलम के नेतृत्व में पुलिस टीम गठित की गई थी। चार माह तक चली लंबी छानबीन के बाद पुलिस टीम ने मंगलवार को मध्य प्रदेश पुलिस की मदद से पीदमपुर इलाके से छात्र को बरामद कर लिया।
जनवरी में सामने आया था मामला
मामले को लेकर बिहार पुलिस ने बताया कि आरोपित महिला मध्य प्रदेश में निजी नौकरी कर रही थी। महिला के साथ ही छात्र भी रह रहा था। यह मामला जनवरी में सामने आया था। दोनों को पुलिस ने मध्य प्रदेश से बरामद कर लिया गया है। शिक्षिका से पुलिस पूछताछ कर रही है।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।