विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

गुरबत को दी मात: किसान की 2 बेटियां एक साथ बनीं बिहार पुलिस में सिपाही, पिता करते हैं मजदूरी

Published: Thu, 05 Nov 2026 05:03 PM (IST)

गुलदस्ता गांव की निकी और निशा कुमारी ने गरीबी के बावजूद बिहार पुलिस में सिपाही बनकर अपने पिता का सपना ...और पढ़ें

एक ही घर से निकलीं बिहार पुलिस की दो सिपाही

एक ही घर से निकलीं बिहार पुलिस की दो सिपाही

HighLights

  1. गुलदस्ता गांव की दो बहनों ने बिहार पुलिस में जगह बनाई।

  2. पिता के संघर्ष और त्याग ने बेटियों को प्रेरित किया।

  3. निकी और निशा की कहानी बेटियों के लिए प्रेरणास्रोत बनी।

संजू देवी, करपी (अरवल)। अगर हौसले बुलंद हों तो गरीबी भी सपनों की राह नहीं रोक सकती। कुछ ऐसी ही प्रेरक कहानी है सोनभद्र वंशी सूर्यपुर प्रखंड की बलौरा पंचायत अंतर्गत गुलदस्ता गांव की दो बहनों निकी कुमारी और निशा कुमारी की।

दोनों ने अपनी मेहनत, लगन और दृढ़ संकल्प से बिहार पुलिस (Bihar Police) में सिपाही बनकर न केवल अपने पिता का सपना पूरा किया, बल्कि पूरे इलाके का सिर गर्व से ऊंचा कर दिया है।

इन दोनों बेटियों की सफलता के पीछे उनके पिता संजय सिंह का वर्षों का संघर्ष और त्याग छिपा है। बेहद साधारण और आर्थिक रूप से कमजोर परिवार से आने वाले संजय सिंह परिवार की गाड़ी खींचने के लिए दिन-रात मेहनत करते हैं।

खेती के मौसम में गांव लौटकर पट्टे पर खेत लेकर खेती करते हैं तो बाकी समय दूसरे प्रदेशों की फैक्ट्रियों में मजदूरी करते हैं।

खुद अभाव में जिंदगी गुजारने वाले इस पिता ने कभी बेटियों की पढ़ाई और उनके सपनों के आड़े गरीबी को नहीं आने दिया।

मजदूर पिता के संघर्ष को बेटियों ने बनाया अपनी ताकत

पिता की मेहनत और त्याग को दोनों बहनों ने अपनी सबसे बड़ी ताकत बनाया। आर्थिक चुनौतियों के बावजूद उन्होंने हिम्मत नहीं हारी और पढ़ाई के साथ प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी में जुटी रहीं।

आखिरकार इसी वर्ष जून में दोनों का चयन बिहार पुलिस में सिपाही पद पर हो गया। वर्तमान में निशा समस्तीपुर और निकी भागलपुर में प्रशिक्षण प्राप्त कर रही हैं।

दोनों बहनों की कहानी उन परिवारों के लिए प्रेरणा है, जो आर्थिक अभाव में बेटियों के भविष्य को लेकर चिंतित रहते हैं।

निकी और निशा ने साबित कर दिया कि बेटियां अवसर और प्रोत्साहन मिलने पर किसी भी मंजिल को हासिल कर सकती हैं। वे बोझ नहीं, बल्कि परिवार की शान और समाज की असली ताकत हैं।

यह भी पढ़ें- मजदूर पिता की बेटी ने पहनी खाकी, बेगूसराय की पूजा बनीं बिहार पुलिस में कॉन्स्टेबल

यह भी पढ़ें- खेत बेचने को तैयार थे पिता, बेटी बनीं बिहार टॉपर; अब IAS बनने दिल्ली पहुंची गया की निशु

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।