विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 31, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Raksha Bandhan 2025: रधाबंधन पर भद्रा का साया, लेकिन चिंता की बात नहीं! दिन में दो बार शुभ मुहूर्त

Published: Thu, 31 Jul 2025 05:08 PM (IST)

कलेर अरवल से प्राप्त समाचार के अनुसार इस वर्ष रक्षाबंधन 9 अगस्त को है जिसका विशेष महत्व है क्योंकि यह ...और पढ़ें

इस साल चार शुभ योग के संयोग में मनेगा रक्षाबंधन
इस साल चार शुभ योग के संयोग में मनेगा रक्षाबंधन

HighLights

  1. रक्षाबंधन 9 अगस्त को, विशेष शुभ संयोग
  2. भद्रा का साया, पर अधिक प्रभाव नहीं
  3. राशि अनुसार राखी के रंगों का महत्व

संवाद सूत्र, कलेर (अरवल)। रक्षाबंधन का शुभ त्योहार हर साल श्रावण मास की पूर्णिमा तिथि को मनाया जाता है। इस साल यह तिथि नौ अगस्त (Raksha Bandhan 2025 Date) को है। सावन के आखिरी सोमवार को इस बार रक्षाबंधन होने से इसका महत्व और बढ़ गया है।

इस बार का रक्षाबंधन सर्वार्थ सिद्धि योग, शोभन योग, रवि योग और सौभाग्य योग के बीच में मनाया जाएगा। साथ ही इस दिन श्रवण नक्षत्र का भी अद्भुत संयोग बन रहा है।

ज्योतिषाचार्य संजय पाठक ने बताया कि इस बार रक्षाबंधन पर भद्रा आठ अगस्त की रात को दो बजकर 21 मिनट से लग जाएगा और अगले दिन नौ अगस्त को दोपहर एक बजकर 24 मिनट तक रहेगा। यानी रक्षाबंधन के दिन भद्रा का साया रहेगा, लेकिन भद्रा पाताल में रहेगा, इसलिए उसका उतना असर नहीं होगा। आप जब चाहें राखी बांध सकते हैं।

सबसे शुभ मुहूर्त दोपहर एक बजकर 30 मिनट से चार बजकर तीन मिनट तक रहेगा। शाम में भी बहनें अपने भाइयों को छह बजकर 39 मिनट से आठ बजकर 52 मिनट तक राखी बांध सकती हैं।

राशियों के अनुसार राखी का रंग:

  • मेष राशि: अगर आपके भाई की राशि मेष है तो लाल रंग की राखी बांधें। मेष राशि पर मंगल ग्रह का प्रभाव है।
  • वृषभ राशि: भाई की राशि वृषभ है, तो नीले रंग की राखी बांधें। वृषभ राशि पर शुक्र ग्रह का प्रभाव है।
  • मिथुन राशि: भाई की राशि मिथुन है, तो हरे रंग की राखी बांधें। मिथुन राशि पर बुध ग्रह का प्रभाव है।
  • कर्क राशि: भाई की राशि कर्क है, तो सफेद रंग की राखी बांधें। कर्क राशि पर चंद्रमा का प्रभाव है।
  • सिंह राशि: भाई की राशि सिंह है, तो लाल या पीले रंग की राखी बांधें। सिंह राशि पर सूर्य ग्रह का प्रभाव है।
  • कन्या राशि: भाई की राशि कन्या है, तो गहरे हरे रंग की राखी बांधें। कन्या राशि पर बुध ग्रह का प्रभाव है।
  • तुला राशि: भाई की राशि तुला है, तो गुलाबी रंग की राखी बांधें। तुला राशि पर शुक्र ग्रह का प्रभाव है।
  • वृश्चिक राशि: भाई की राशि वृश्चिक है, तो मेहरून रंग की राखी बांधें। वृश्चिक राशि पर मंगल ग्रह का प्रभाव है।
  • धनु राशि: भाई की राशि धनु है, तो पीले रंग की राखी बांधें। धनु राशि पर गुरु ग्रह का प्रभाव है।
  • मकर राशि: भाई की राशि मकर है, तो नीले रंग की राखी बांधें। मकर राशि पर शनि ग्रह का प्रभाव है।
  • कुंभ राशि: भाई की राशि कुंभ है, तो गहरे हरे रंग की राखी बांधें। कुंभ राशि पर शनि ग्रह का प्रभाव है।
  • मीन राशि: भाई की राशि मीन है, तो पीले रंग की राखी बांधें। मीन राशि पर गुरु ग्रह का प्रभाव है।