Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Jahanabad News: पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, जिले के 47 अधिकारियों का हुआ तबादला

    Updated: Tue, 09 Sep 2025 09:28 PM (IST)

    जहानाबाद जिले में कानून व्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए पुलिस विभाग ने 47 पुलिस पदाधिकारियों का तबादला किया है जिसमें 19 थानाध्यक्ष शामिल हैं। पुलिस अधीक्षक ने सभी अधिकारियों को तत्काल नए पद पर योगदान करने का निर्देश दिया है। सदर थाना के दिवाकर कुमार मखदुमपुर के नए प्रभारी बने जबकि ओम प्रकाश सदर अंचल निरीक्षक बने।

    Hero Image
    जहानाबाद में 47 अधिकारियों का हुआ तबादला

    जागरण संवाददाता, जहानाबाद।  जिले में कानून व्यवस्था को मजबूत करने के लिए पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल किया गया है। 47 पुलिस पदाधिकारियों का तबादला किया गया है, जिसमें 19 थानाध्यक्ष भी शामिल हैं।

    पुलिस अधीक्षक ने सभी स्थानांतिरत अधिकारियों को तत्काल नए पद पर योगदान करने का निर्देश दिया है। यह कदम पुलिसिंग में गति और पारदर्शिता लाने के लिए उठाया गया है।

    सदर थाना में पदस्थापित दिवाकर कुमार विश्वकर्मा को मखदुमपुर थाना का नया प्रभारी बनाया गया। मखदुमपुर थाना प्रभारी ओम प्रकाश को सदर अंचल निरीक्षक बनाया गया है।

    शकुराबाद थाना में पदस्थापित मोहन प्रसाद को सदर थाना का प्रभारी,हुलासगंज थाना प्रभारी पंकज कुमार को टेहटा ,टेहटा थाना में पदस्थापित सुमन को कड़ौना ,कड़ौना थाना प्रभारी पवन कुमार दास को ओकरी ,घोषी थाना प्रभारी ददन प्रसाद को कल्पा ,सदर अंचल निरीक्षक परमानंद लाल करण को घोसी का थाना प्रभारी बनाया गया।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    काको थाना में पदस्थापित शिशुपाल को परसबिगहा थाना,सदर थाना में पदस्थापित राजेश कुमार को अनुसूचित जनजाति थाना प्रभारी,टेहटा थाना प्रभारी आलोक कुमार यातायात थाना प्रभारी बनाए गए हैं।

    पुलिस केंद्र में पदस्थापित राहुल कुमार को काको का थाना प्रभारी ,अनंत कुमार को शकुराबाद, अरविंद किशोर को हुलासगंज, रंजीत कुमार को भेलावर थाना काप्रभारी बनाया गया।

    कड़ौना थाना प्रभारी पवन कुमार दास को ओकरी थाना का प्रभारी, मखदुमपुर थाना में पदस्थापित अजीत कुमार को उमता थाना ,पाली थाना प्रभारी कृष्णानंद दो को वाणावर , पुलिस केंद्र में पदस्थापित संजय कुमार को सिकरिया,नीरज कुमार को विष्णुगंज , श्याम किशोर पांडेय को पाली थाना का प्रभारी बनाया गया।

    अब जिले में पुलिस निरीक्षक दो पद को बढ़ाकर पांच कर दिया गया है. जिसमें सदर अंचल निरीक्षक ओम प्रकाश को बनाया गया है। मखदुमपुर अंचल निरीक्षक योगेश चंद्र को बनाया गया व काको अंचल निरीक्षक मनोज कुमार तिवारी को बनाया गया है।

    घोषी के अंचल निरीक्षक विश्वनाथ भगत को बनाया गया है। हांलाकी साइबर और महिला प्रभारी को तबादला से फिलहाल मुक्त रखा गया है।