Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Jehanabad vidhan sabha Chunav Result: आरजेडी के प्रत्याशी राहुल कुमार की जीत, इस बार भी जेडीयू नहीं जमा पाया अपना सिक्का

    Updated: Fri, 14 Nov 2025 09:01 PM (IST)

    जहानाबाद विधानसभा से कुल 11 उम्मीदवार चुनावी मैदान में उतरे हैं। हालांकि कड़ा मुकाबला आरजेडी और जेडीयू के बीच में था। जहानाबाद में वोटिंग प्रक्रिया कु ...और पढ़ें

    Hero Image

    Jehanabad vidhan sabha Chunav Result: आरजेडी की जीत।

    डिजिटल डेस्क, जहानाबाद: जहानाबाद विधानसभा जिला जहानाबाद से लगता है। यह बिहार की 243 विधानसभा सीटों में से एक है। आपको बता दें, साल 2020 में बिहार विधानसभा चुनाव में यहां आरजेडी के उम्मीदवार सुदय यादव ने जीत हासिल की थी और एमएलए बने थे। वह कुल 75030 वोटों से जीतकर जहानाबाद विधानसभा में विधायक बने थे। इस बार भी जहानाबाद में आरजेडी की जीत हुई है। जहानाबाद विधानसभा से आरजेडी के प्रत्याशी राहुल कुमार कुल 86402 वोटों से यह चुनाव जीत गए हैं। 

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    इतने वोटों का फासला

    आरजेडी के राहुल कुमार ने जेडीयू के चंदेश्वर प्रसाद को कुल 793 वोटों से हराया है। बता दें, जेडीयू को कुल 85609 वोट और आरजेडी को कुल 86402 वोट मिले हैं। 

     

    आरजेडी ने इतने वोटों से हराया Jehanabad election Result

    बिहार विधानसभा 2020 के चुनाव में जहानाबाद पर आरजेडी के उम्मीदवार सुदय यादव ने जेडीयू के प्रत्याक्षी कृष्णनंदन प्रसाद वर्मा को कुल 33902 वोटों से हराया था। जहानाबाद सीट पर जेडीयू को कुल 41128 वोट मिले थे, जबकि आरजेडी को कुल 75030 वोट मिले थे। इसके अलावा, 1967 में हुए बिहार विधानसभा चुनाव में जहानाबाद विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस के एस एफ हुसैन विधायक बने थे।

    11 उम्मीदवार मैदान में

    बिहार विधानसभा जहानाबाद से चुनाव लड़ने के लिए कुल 36 उम्मीदवारों ने पंजीकरण किया था, जिनमें से चुनाव आयोग द्वारा कुल 16 उम्मीदवारों को चुनाव लड़ने के लिए स्वीकृति दी गई है। हालांकि 18 उम्मीदवारों के आवेदन को कैंसिल भी कर दिया गया है और दो उम्मीदवारों ने अपने आवेदन स्वयं वापस ले लिए है। इस बार जहानाबाद विधानसभा से कुल 11 उम्मीदवार चुनाव लड़ रहे हैं।