Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Bihar Politics: जहानाबाद की तीनों सीटों पर उम्मीदवार को लेकर धुंध कायम, NDA के सामने बड़ी चुनौती

    जहानाबाद जिले की तीनों विधानसभा सीटों पर टिकट बंटवारे को लेकर संशय बना हुआ है। वर्तमान में ये तीनों सीटें महागठबंधन के खाते में हैं। जहानाबाद विस में जदयू को लगातार हार मिलने से फेरबदल की गुंजाइश दिख रही है। एनडीए में शामिल अन्य दल भी अपना दावा ठोक रहे हैं। राजद के सुदय यादव भाकपा माले के रामबली सिंह यादव और राजद के सतीश कुमार दास वर्तमान विधायक हैं।

    By dheeraj kumar Edited By: Rajat Mourya Updated: Tue, 26 Aug 2025 03:15 PM (IST)
    Hero Image
    सुदय यादव, रामबली सिंह यादव और सतीश कुमार दास (फाइल फोटो)

    जागरण संवाददाता, जहानाबाद। जहानाबाद जिले की तीनों विधानसभा जहानाबाद, घोसी व मखदुमपुर सीट पर टिकट बंटवारे को लेकर उम्मीदवार व पार्टी चयन पर संशय कायम है। वर्तमान में तीनों सीट महागठबंधन के खाते में है। जहानाबाद विस से जदयू को लगातार दो बार से मिल रही हार से फेरबदल की गुंजाइश बनती दिख रही है। यहां से एनडीए गठबंधन में शामिल दूसरे सहयोगी दल भी अपना दावा ठोक रहे हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    शक्ति प्रदर्शन के लिए रैली व सभाएं की जा रही हैंं। जहानाबाद से राजद के सुदय यादव, घोसी से भाकपा माले के रामबली सिंह यादव और मखदुमपुर से राजद के सतीश कुमार दास वर्तमान विधायक हैं। एनडीए गठबंधन से दो सीट पर जदयू व एक पर हम के उम्मीदवार उतारे जाते रहे हैं।

    वर्ष 2020 में जहानाबाद विस से जदयू के कृष्णनंदन प्रसाद वर्मा, घोसी से राहुल शर्मा व मखदुमपुर से हम के देवेंद्र मांझी उम्मीदवार थे। तीनों को हार का सामना करना पड़ा था। कृष्ण नंदन वर्मा को 41 हजार 128 वोट मिले थे। सुदय यादव को 75 हजार 30 वोट मिले थे। 33 हजार 902 वोट से राजद ने जीत दर्ज की थी। तीसरी रनर लोजपा नेत्री इंदु कश्यप को 24 हजार 176 वोट मिले थे।

    घोसी विस से राहुल कुमार को 57 हजार 379 वोट मिले थे। रामबली सिंह यादव को 74 हजार 712 वोट मिले थे। 17 हजार 333 वोट से भाकपा माले ने जीत हासिल की थी। यहां लोजपा के राकेश सिंह को 4762 वोट आए थे।

    मखदुमपुर विस से देवेंद्र मांझी को 49 हजार 06 वोट मिले थे। सतीश कुमार को 71 हजार 571 वोट मिले थे। 22 हजार 565 वोट से राजद ने जीत दर्ज की थी। बसपा के ब्यास मुनि दास तीसरे रनर थे, जिन्हें पांच हजार 25 मत मिले थे।

    जहानाबाद विधानसभा में वर्ष 2018 के उपचुनाव में भी जदयू को हार मिली थी। जदयू के अभिराम शर्मा को राजद के सुदय यादव ने करीब 35 हजार वोटों के अंतर से हराया था। वर्ष 2015 के विस चुनाव में जदयू व राजद का गठबंधन था। टिकट बंटवारे में जहानाबाद सीट राजद व घोसी सीट जदयू को मिली थी।

    एनडीए गठबंधन में जहानाबाद से रालोसपा के प्रवीण कुमार को टिकट मिला था, जिनको राजद के मुंद्रिका सिंह यादव ने 30 हजार 321 मतों से पराजित किया था। मुंद्रिका सिंह यादव को 76 हजार 458 वोट मिले थे। प्रवीण कुमार को 46 हजार 137 मत मिले थे। तीसरे रनर भाकपा माले के संतोष केशरी को 6716 वोट मिले थे। घोसी विस से जदयू ने जीत दर्ज की थी।

    जदयू के कृष्णनंदन वर्मा को 67 हजार 248 मत मिले थे। हम पार्टी से चुनाव मैदान में उतरे राहुल कुमार को 45 हजार 623 मत मिले थे। तीसरे रनर भाकपा माले के रामबली यादव को दस हजार 894 मत मिले थे। वर्ष 2010 के विस चुनाव में जहानाबाद सीट से जदयू ने 8567 मतों से जीत हासिल की थी। जदयू के अभिराम शर्मा को 35 हजार 508 वोट मिले थे।

    राजद के सच्चिता नंद यादव को 26 हजार 941 मत मिले थे। तीसरे रनर कांग्रेस के राम जतन सिन्हा को 13 हजार 239 वोट मिले थे। घोसी विस से भी जदयू के राहुल शर्मा ने जीत दर्ज की थी, राहुल को 40364 मत मिले थे।

    लाेजपा के जगदीश प्रसाद को 26088 वोट मिले थे, जदयू ने 14276 वोट से जीत हासिल की थी। मखदुमपुर से जदयू के जीतन राम मांझी को 38463 मत मिले थे। राजद के धर्मराज पासवान को 33378 वोट मिले थे। जदयू ने यहां 5085 मत से जीत हासिल की थी।

    पिछले चुनाव में जहानाबाद विस से दलों का वोट प्रतिशत

    वर्ष दल वोट प्रतिशत
    2010 राजद 24.36%
    जदयू 32.11%
    2015 राजद 50.87%
    रालेसपा 30.69%
    2020 राजद 47%
    जदयू 25.8%