बिहार में स्मार्ट मीटर उपभोक्ताओं को बड़ी राहत, अब पोस्टपेड या प्रीपेड मोड चुनने का मिला विकल्प
जहानाबाद के स्मार्ट मीटर उपभोक्ताओं को अब पोस्टपेड या प्रीपेड मोड चुनने का विकल्प मिलेगा। पहले अनिवार्य प्रीपेड व्यवस्था थी, ...और पढ़ें

सांकेतिक तस्वीर

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
जागरण संवाददाता, जहानाबाद। जिले के स्मार्ट मीटर उपभोक्ताओं के लिए राहत भरी खबर है। अब उपभोक्ताओं को अपने स्मार्ट मीटर को पोस्टपेड या प्रीपेड मोड में चलाने का विकल्प मिल गया है।
पहले जहां ‘अनिवार्य प्रीपेड’ व्यवस्था लागू थी, अब उसमें बदलाव करते हुए उपभोक्ताओं को अपनी सुविधा के अनुसार चयन का अधिकार दिया गया है। बिजली विभाग के अनुसार स्मार्ट मीटर लगवाना अनिवार्य रहेगा। लेकिन उसका उपयोग किस मोड में किया जाएगा, यह उपभोक्ता खुद तय कर सकेंगे।
विभागीय अधिकारियों ने बताया कि स्मार्ट मीटर केवल बिजली खपत की सटीक रीडिंग करने वाला उपकरण है। बिजली दरों का निर्धारण राज्य विद्युत विनियामक आयोग द्वारा किया जाता है।
इसलिए मीटर के प्रकार से टैरिफ पर कोई सीधा असर नहीं पड़ता। पोस्टपेड विकल्प में उपभोक्ताओं को हर महीने के अंत में बिल मिलेगा, जबकि प्रीपेड विकल्प में पहले रिचार्ज कर बिजली का उपयोग करना होगा।
प्रीपेड मीटर में कई अतिरिक्त सुविधाएं भी मिलती हैं, जैसे की मोबाइल ऐप के जरिए रियल टाइम खपत की जानकारी, ऑनलाइन भुगतान की सुविधा और सटीक बिलिंग शामिल है।
इसके साथ ही प्रीपेड उपभोक्ताओं को 25 पैसे प्रति यूनिट सस्ती बिजली, हर रिचार्ज पर लगभग तीन प्रतिशत अतिरिक्त लाभ और दिन के समय में 20 प्रतिशत तक सस्ती बिजली का फायदा मिल सकता है।
यह भी पढ़ें- नीतीश कुमार के 20 साल: दरभंगा ने देखा अभूतपूर्व विकास, बाढ़-पलायन से विकास की राह पर निकला जिला
यह भी पढ़ें- ‘चाचा जी की घनघोर बेइज्जती’…;सम्राट की ताजपोशी के बाद रोहिणी आचार्य का तीखा हमला, बोलीं- 24 घंटे में गायब
