विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

‘चाचा जी की घनघोर बेइज्जती’…;सम्राट की ताजपोशी के बाद रोहिणी आचार्य का तीखा हमला, बोलीं- 24 घंटे में गायब

Published: Wed, 15 Apr 2026 02:45 PM (IST)

बिहार में सत्ता परिवर्तन के बाद रोहिणी आचार्य ने भाजपा और नीतीश कुमार पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने आरोप ...और पढ़ें

HighLights

  1. नीतीश कुमार को सरकारी विज्ञापनों से हटाया गया।

  2. रोहिणी आचार्य ने इसे 'घोर बेइज्जती' करार दिया।

  3. सम्राट चौधरी को 'घूमंतू चेहरा' कहकर साधा निशाना।

डिजिटल डेस्क, पटना: बिहार में सत्ता परिवर्तन के बाद सियासी बयानबाजी तेज होती जा रही है। जहां एक ओर नई सरकार को लेकर बधाइयों का दौर जारी है, वहीं विपक्ष लगातार तीखे हमले कर रहा है।

नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव के बाद अब राजद प्रमुख परिवार की सदस्य रोहिणी आचार्य ने भाजपा और पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर निशाना साधा है।

अब तस्‍वीर से भी परहेज 

रोहिणी आचार्य ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर एक सरकारी विज्ञापन का पोस्टर साझा करते हुए आरोप लगाया कि शपथ ग्रहण के महज 24 घंटे के भीतर ही नीतीश कुमार को पोस्टर और विज्ञापनों से हटा दिया गया।

इसे उन्होंने 'घोर बेइज्जती' करार देते हुए कहा कि इस्तीफे से पहले तक उन्हें सरकार का चेहरा बताया जा रहा था, लेकिन अब उनकी तस्वीर तक से परहेज किया जा रहा है।

Poster

(रोह‍िणी आचार्य ने साझा क‍ी है पोस्‍टर की तस्‍वीर।)

अपने पोस्ट में रोहिणी ने तंज कसते हुए लिखा कि 'रंग बदलने वाली जमात' ने सत्ता बदलते ही रुख बदल लिया है। उन्होंने 'कैच-22 सिचुएशन' और 'दुविधा में दोनों गए' जैसे मुहावरे लिखे हैं।

इसके जरिए यह संकेत देने की कोशिश की कि मौजूदा हालात में नीतीश कुमार असहज स्थिति में हैं।

सम्राट चौधरी पर भी साधा निशाना

रोहिणी आचार्य ने इससे पहले भी नए मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी पर हमला बोलते हुए उन्हें 'घूमंतू चेहरा' बताया था। उन्होंने भाजपा पर आरोप लगाया कि पार्टी के पास बिहार में मजबूत और जनस्वीकार्य नेतृत्व की कमी है।

इसी वजह से उसे ऐसा चेहरा आगे करना पड़ा जो विभिन्न राजनीतिक पृष्ठभूमि से जुड़ा रहा है। उन्होंने यह भी कहा कि भाजपा अपने दम पर कभी बिहार में सरकार नहीं बना सकी और न ही स्पष्ट मुख्यमंत्री चेहरा पेश कर पाई।

अपने बयान में उन्होंने सम्राट चौधरी के राजनीतिक अतीत और उनके परिवार से जुड़े विवादित बयानों का भी जिक्र करते हुए भाजपा की रणनीति पर सवाल उठाए।

यह भी पढ़ें- भाजपा-जदयू दोनों की पसंद बने सम्राट; पिता ने बताया पूरा कारण बोले- जो हम नहीं कर सके, बेटे ने कर दिखाया

यह भी पढ़ें- 'प्रत‍िज्ञा पूर्ण करने पर बधाई'; ‘Selected CM’ कहकर तेजस्वी का तंज, सम्राट चौधरी को बधाई में छिपा हमला