Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    डिजिटल व ऑन लाइन संचार का सदा करें सदुपयोग

    By Edited By:
    Updated: Wed, 14 Sep 2016 02:52 AM (IST)

    किसी भी विषय वस्तु के दो पक्ष होते हैं। पक्ष या विपक्ष। आज के इस वैज्ञानिक युग में डिजिटल या

    किसी भी विषय वस्तु के दो पक्ष होते हैं। पक्ष या विपक्ष। आज के इस वैज्ञानिक युग में डिजिटल या ऑनलाइन संचार में एक ओर ज्ञान का भंडार है तो दूसरी ओर खामियां भी है। इससे हमें कई प्रकार की जानकारी जुटाने में सहयोग मिलता है वहीं दुसरी ओर इसका दुरुपयोग भी होता है। बच्चों के द्वारा इसका उपयोग ठीक ढंग से किया जाए इसपर ध्यान देना बहुत ही आवश्यक हो गया है। यह प्रत्येक व्यक्ति को एक दूसरे से जोड़ता है। ससमय कम खर्च में संवाद भी कराता है। इंटरनेट की दुनिया सबसे निराली और प्यारी है। आप एक यंत्र के माध्यम से दुनिया में प्रवेश कर सकते हैं। यहां हर प्रकार की सुविधा उपलब्ध है। यह पुस्तकालय से लेकर ऐतिहासिक तथा भौगोलिक गतिविधियों की जानकारी भी उपलब्ध कराता है। मसलन ऐतिहासिक जानकारी जुटाना हो या भौगोलिक जानकारी लेना हो या फिर शब्द कोष से लेकर अन्य किताबों की जानकारी लेनी हो तो मिल जाती है। दुनिया के हर प्रश्न का समाधान इंटरनेट के जरीए कुछ ही देर में संभव है। बच्चों को शब्द कोष, इनसाईक्लोपीडिया, मानचित्र,संगीत के वाद्य यंत्र,सामान्य ज्ञान,प्रायोगिक कार्य,ऑटो मोबाइल इत्यादि की सही जानकारी हमें आन लाइन मिलती है। इसके अलावा चिकित्सा,विज्ञान, औद्योगिक, साहित्य इत्यादि की जानकारी भी इंटरनेट के माध्यम से तुरंत उपलब्ध हो जाती है। इंटरनेट ने संसार को एक बाक्स में कैद कर लिया है। कहा जाता है,बाक्स ही नहीं अब दुनिया उंगलियों के इशारे पर चलती है। कहीं दुसरे पर्यटन स्थल या फिर विदेशों में भ्रमण के लिए जाते हैं तो इंटरनेट आपकी सहायता करती है। इंटरनेट के माध्यम से वहां से संबंधित हर जानकारी फौरन उपलब्ध हो जाती है। इंटरनेट ने दुनिया को जोड़ने का कार्य किया है। लोग व्हाट्सप,मेल, फेसबुक, ट्वीटर आदि के माध्यम से एक दुसरे के करीब हो रहे हैं। पहले संवाद स्थापित करने में लोग पत्र की मदद लेते थे,जिसमें काफी समय लगता था। अब इंटरनेट के माध्यम से एक जगह बैठे-बैठे तुरंत संवाद स्थापित कर ले रहे हैं। सबसे बड़ी खासियत यह है कि इसमें खर्च भी कम होता है। संचार क्रांति ने हमें एक साथ कई कार्यो को आसान कर दिया।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    एक तरफ इसमें कई खुबियां हैं तो दुसरी तरफ कई खामियां भी है। इससे साइबर क्राइम को बढ़ावा मिला है। आपराधिक प्रवृति के लोग भी इंटरनेट, फेसबुक के माध्यम से दुसरे की जानकारी जुटाकर इसका दुरुपयोग करते हैं। दुसरे के बैंक खाते से राशि उड़ाए जाने के मामले आए दिन सामने आ रहे हैं। धमकी देने में भी एसएमएस का प्रयोग किया जा रहा है। कई असमाजिक तत्व भी इंटरनेट का गलत इस्तेमाल करते हैं।अभिभावकों को अपने बच्चों पर विशेष ध्यान देने की जरूरत है। स्कूली छात्र-छात्राएं भी पठन पाठन के बजाए फेसबुक,व्हाट्सप,अदि में व्यस्त दिखते हैं जो उनके लक्ष्य प्राप्ति के लिए घातक सिद्ध होता है। भारतीय संस्कृति और संस्कार पर भी कुप्रभाव डाल रहा है। पश्चिमी सभ्यता संस्कृति की चपेट में आने से मुल संस्कृति और संस्कार समाप्त हो रहा है। शिष्टाचार को भुलाया जा रहा है। इस बात को नकारा नहीं जा सकता की इंटरनेट की दुनिया कहीं न कहीं हमें शिष्टाचार से भी अलग करता है।

    श्रीमति रंजना

    प्राचार्या

    ब्रिलिएंट पब्लिक स्कूल

    जहानाबाद

    फोटो-31

    पहुंचाता है कई प्रकार का लाभ

    यह नेटवर्को का नेटवर्क है। और कई सेवाओं तथा संसाधनों का समूह है जो हमलोगों को कई प्रकार का लाभ पहुंचाता है। आज का विश्व विज्ञान की नींव पर टिका है। मनुष्य ने विज्ञान के द्वारा अनेक शक्तिया, सुख, सुविधाएं तथा चमत्कारी उपकरणों का अविष्कार किया है। इसमें डिजिटल कम्प्यूटर अत्याधिक महत्वपूर्ण होते हुए भी उसके उपयोग से शिष्टाचार में कमियां आ गई है। आधुनिक समय में पुरी दुनिया में इंटरनेट एक बहुत ही शक्तिशाली और दिलचस्प माध्यम बनता जा रहा है।

    अरुण कुमार

    शिक्षक

    फोटो-34

    अवगत कराता है रोजमर्रे की सूचनाओं से

    डिजिटल तथा आनलाइन के इस्तेमाल से कहीं से भी व‌र्ल्ड वाइड बेव तक पहुंच सकते हैं। यह हमें बड़ी तादाद में सुविधा मुहैया कराता है। जैसे इमेल,सर्फिंग, सर्च इंजन,सोशल मीडिया के द्वारा बड़ी हस्तियों से जुड़ना बेव पोर्टल तक पहुंच, शिक्षाप्रद बेवसाईटों को खोलना, रोजमर्रे की सूचनाओं से अवगत रहना,विडियो तथा बातचीत आदि लाभ मिलता है। यह सबों का सबसे बेहतर दोस्त बनता है। आधुनिक समय में लगभग हर कोई इंटरनेट का इस्तेमाल विभिन्न उद्देश्यों के लिए कर रहा है। हमें अपने जीवन पर इससे पडने वाले फायदे तथा नुकसान के बारे में भी जानने की जरुरत है।

    बासुकीनाथ मिश्र

    शिक्षक

    फोटो-33

    आसान हुआ है आमजनों का जीवन

    इंटरनेट के कारण आमजनों का जीवन आसान हो गया है। इसके द्वारा हम घर के बाहर निकले वगैर हीं अपना विल जमा करते हैं, फिल्म देखते हैं, सामानों की खरीददारी भी कर सकते हैं। यह हमारे जीवन का खास हिस्सा बन चुका है। हम कह सकते हैं कि इसके बिना हमें अपने रोजमर्रे के जीवन में तमाम मुश्किलो का सामना करना पड़ सकता है। इसकी सुगमता और उपयोगिता की वजह से हर जगह इसका इस्तेमाल हो रहा है।

    एसएन पांडेय

    शिक्षक

    फोटो-32

    उच्च तकनीक व विज्ञान का है अविष्कार

    इंटरनेट आधुनिक और उच्च तकनीकी विज्ञान का अविष्कार है। यह दुनिया के किसी भी कोने से जानकारी प्राप्त करने का आश्चर्यजनक सुविधा उपलब्ध कराता है। इसके माध्यम से हमलोग आसानी से किसी एक जगह पर रखे कम्प्यूटर को किसी भी एक या एक से अधिक कम्प्यूटर से जुड़कर जानकारी का आदान प्रदान कर सकते हैं।

    सौरव कुमार

    वर्ग-8

    फोटो-30

    संदेश कुछ पल में ही भेज सकते हैं

    इंटरनेट के द्वारा हम कुछ पल में हीं बड़ा या छोटा संदेश किसी भी कम्प्यूटर या डिजिटल डिवाइस (यंत्र) जैसे टैबलेट ए, मोबाइल ए, पीसी पर भेज सकते हैं। यह जानकारियों का बड़ा संग्रह है। जिसमें लाखों बेवसाईट हैं। हम इसे नेटवर्को का नेटवर्क कह सकते हैं। विद्यार्थियों के लिए इसकी उपलब्धता लाभप्रद भी है और नुकसानदायक भी।

    डिप्ति कुमारी

    कक्षा-5

    फोटो-29

    गलत उपयोग भी करते हैं बच्चे

    ऐसा देखा जाता है कि कभी कभी बच्चे अपने माता पिता की जानकारी के बगैर इसके गलत बेवसाइटों का भी इस्तेमाल करते हैं जो उनके भविष्य को नुकसान पहुंचा सकता है। ज्यादातर माता पिता इस खतरे को समझते भी हैं लेकिन इसे नजर अंदाज कर देते हैं और खुलकर इंटरनेट का इस्तेमाल करते हैं।

    अभिषेक कुमार

    कक्षा-5

    फोटो-28