जहानाबाद में सोना के बिस्किट दिखाकर महिला से दो लाख रुपये की गहनों की ठगी
चार महिलाओं के गिरोह ने एक महिला को सोना का बिस्किट दिखाकर उसके कान की बाली मंगलसूत्र चैन और जितिया लेकर फरार हो गईं। पीड़ित महिला की पहचान दक्षिणी दौलतपुर रहने बाली रेखा देवी बताई जाती है। पीड़िता महिला रेखा देवी ने बताया कि वे किसी काम से सब्जी मंडी आई थीं। काम निपटाने के बाद जैसे ही वह घर लौट रही थीं तभी रास्ते में तीन-चार महिला मिलीं।

जागरण संवाददाता,जहानाबाद। सदर थाना क्षेत्र के हॉस्पिटल मोड़ के समीप मंगलवार के दिन तीन चार महिलाओं के गिरोह ने एक महिला को सोना का बिस्किट दिखाकर उसके कान की बाली, मंगलसूत्र, चैन और जितिया लेकर फरार हो गईं। जिसका मूल्य लगभग दो लाख रुपया बताया जाता है।
पीड़ित महिला की पहचान दक्षिणी दौलतपुर रहने बाली रेखा देवी बताई जाती है। पीड़िता महिला रेखा देवी ने बताया कि वे किसी काम से सब्जी मंडी आई थीं। काम निपटाने के बाद जैसे ही वह घर लौट रही थीं, तभी रास्ते में तीन-चार महिला मिलीं। इनमें से एक महिला ने रेखा देवी को बताया कि उसे सड़क पर सोना का बिस्किट गिरा हुआ मिला है।
उसने रेखा देवी से पूछा कि क्या वे इसे खरीदना चाहेंगी, शुरुआत में रेखा देवी ने मना कर दिया, लेकिन तभी दूसरी महिला आई और उसने अपने गहने देकर सोना का बिस्किट लेने का नाटक किया, यह देखकर रेखा देवी भी झांसे में आ गईं और उन्होंने अपने कान की बाली, मंगलसूत्र, चैन और जितिया उतारकर उस महिला को दे दिए।
बदले में उन्हें सोना का बिस्किट थमा दिया गया। घर लौटने के बाद जब रेखा देवी ने सोनार के पास जाकर बिस्किट की जांच कराई तो सोनार ने बताया कि वह नकली है। इतना सुनते ही उनके होश उड़ गए। उन्होंने उन महिलाओं को खोजने की कोशिश की लेकिन उनका कोई आता पता नहीं चला।
पीड़ित महिला रेखा देवी ने सदर थाना पहुंचकर पूरे मामले की लिखित शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है और आसपास के इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच की जा रही है। स्थानीय लोगों का कहना है कि इस तरह के ठगी करने वाले गिरोह अक्सर भोली-भाली महिलाओं और ग्रामीणों को निशाना बनाते हैं। पुलिस प्रशासन से लोगों ने मांग की है कि ऐसे गिरोह पर कड़ी कार्रवाई की जाए ताकि आगे कोई इस तरह की ठगी का शिकार न हो।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।