पति की हैवानियत: जहानाबाद में पत्नी की गला दबाकर हत्या, सांप के डसने का बनाया बहाना
पति ने अपराध छुपाने के लिए सांप काटने का बहाना बनाया और खुद को अस्पताल में भर्ती करा दिया। मृतक महिला परसविगहा थाना क्षेत्र सुल्तानी गांव के रहने बाली रिंकी देवी बताई जाती है। महिला के पति रंजन दास गुरुवार की शाम अपनी पत्नी को मायके से ससुराल लाया था।

जागरण संवाददाता,जहानाबाद। परस बीघा थाना क्षेत्र के सुलतानी गांव में शुक्रवार को पारिवारिक विवाद में पति ने पत्नी की गला दबाकर हत्या कर दिए जाने का मामला प्रकाश में आया है। पति ने अपराध छुपाने के लिए सांप काटने का बहाना बनाया और खुद को अस्पताल में भर्ती करा दिया। मृतक महिला परसविगहा थाना क्षेत्र सुल्तानी गांव के रहने बाली रिंकी देवी बताई जाती है। महिला के पति रंजन दास गुरुवार की शाम अपनी पत्नी को मायके से ससुराल लाया था।
घर पहुंचने के कुछ देर बाद ही दोनों के बीच किसी बात को लेकर कहा-सुनी हुई। देखते ही देखते झगड़े में बदल गया। गुस्से में आकर रंजन ने रिंकी का गला दबा दिया, जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। हत्या के बाद आरोपित पति ने खुद पर सांप काटने का नाटक रच डाला और खुद को सदर अस्पताल में भर्ती हो गया। फिलहाल वह अस्पताल में इलाजरत है। पुलिस पहुंचकर पति को गिरफ्तार कर थाना लाया। सूचना पर परसविगहा थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया।
पुलिस अधिकारी गजेंद्र सिंह ने बताया कि घटना की जानकारी मिलते ही जांच शुरू कर दी गई है।आरोपित के खिलाफ साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं और आगे की कार्रवाई की जा रही है। मृतका के भाई ने बताया कि 2012 में हिंदू रीति-रिवाज से रिंकी की शादी रंजन दास से हुई थी। शादी के बाद शुरू में संबंध ठीक ठाक से चल रहा था। पिछले कुछ सालों से रंजन नशे की लत का शिकार हो गया था। घर में अक्सर झगड़े होते रहते थे। उन्होंने आरोप लगाया कि नशे में धुत होकर ही रंजन ने गला दबाकर हत्या कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम कराकर स्वजन को सौंप दिया है।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।