Ghosi vidhan sabha Chunav Result: जेडीयू के कैंडिडेट ऋतुराज कुमार की जीत, 80740 वोटों से जीता चुनाव
11 नवंबर को घोसी विधानसभा में दूसरे चरण के चुनाव संपन्न करवाए गए हैं। घोसी विधानसभा में 25 राउंड में हुए चुनावों के नतीजे जारी कर दिए गए हैं। बता दें, ...और पढ़ें

Ghosi vidhan sabha Chunav Result: जेडीयू के प्रतियाशी ऋतुराज कुमार की जीत।
डिजिटल डेस्क, घोसी: घोसी विधानसभा के पास जिला जहानाबाद लगता है। घोसी विधानसभा क्षेत्र से साल 2020 में सीपीआई एमएल एल के राम बलि सिंह यादव ने कुल 17333 वोटों से जीत हासिल की थी। इस बार भी बिहार विधानसभा चुनाव में घोसी विधानसभा से सीपीआई एमएल एल और जेडीयू के बीच मुकाबला है। बता दें, 25 राउंड में हुए वोटिंग में डेजीयू के प्रत्याशी घोसी विधानसभा का चुनाव जीत गए हैं।
इतने वोटों से जीते
घोसी विधानसभा में वोटिंग कुल 25 राउंड में पूरी हो गई है। इस बार घोसी विधानसभा का चुनाव जेडीयू के कैंडिडेट प्रत्याशी ऋतुराज कुमार ने कुल 80740 वोटों से जीत लिया है। बता दें, उनके विपक्ष में रहे सीपीआई एमएल एल के प्रत्याशी को कुल 68811 वोट मिले हैं।
साल 2020 में जीती सीपीआई एमएल एल
साल 2020 बिहार चुनाव में घोसी विधानसभा से सीपीआई एमएल एल के प्रत्याक्षी राम बली सिंह यादव ने यह चुनाव जीता था। उन्होंने घोसी विधानसभा में कुल 74712 वोट हासिल किए थे, जबकि उनके विपक्ष में रहे जेडीयू के प्रत्याशी ने कुल 57379 वोट हासिल किए थे। बता दें, घोसी विधानसभा मगध क्षेत्र को कवर करता है।
पहली बार कौन बना विधायक Ghosi election Result
घोसी विधानसभा क्षेत्र में पहली बार निर्दलीय राम चन्द्र यादव विधायक बने थे। यह चुनाव वर्ष 1952 में करवाए गए थे।
11 उम्मीदवार चुनावी मैदान में
घोसी विधानसभा से कुल 11 उम्मीदवार चुनाव लड़ रहे हैं। बता दें, कुल 36 उम्मीदवारों ने चुनाव लड़ने के लिए आवेदन किया था, जिसमें 17 उम्मीदवारों के आवेदन को कैंसिल कर दिया गया था, जबकि एक उम्मीदवार ने स्वयं अपना आवेदन वापस ले लिया था।

कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।