विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 16, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Bihar Crime: खुद भी खूंखार था छोटे सरकार, 4 लोगों को सुला दिया था मौत की नींद; अब दुश्मनों ने कर दिया गोलियों से छलनी

By dheeraj kumarEdited By: Shashank Shekhar
Published: Sat, 16 Dec 2023 03:14 PM (IST)

दानापुर कोर्ट परिसर में शुक्रवार को छोटे सरकार की गोली मारकर हत्या कर दी गई। पांडव गिरोह के शूटर बिहटा ...और पढ़ें

Bihar Crime: खुद भी खूंखार था छोटे सरकार, 4 लोगों को सुला दिया था मौत की नींद
Bihar Crime: खुद भी खूंखार था छोटे सरकार, 4 लोगों को सुला दिया था मौत की नींद

HighLights

  1. पटना, जहानाबाद, मसौढ़ी और धनरुआ थाने में उसके विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज थी।
  2. पूर्व भाजपा विधायक चित्तरंजन शर्मा के दो सगे भाई की गोली मारकर हत्या का आरोप था।

जागरण संवाददाता, जहानाबाद। दानापुर कोर्ट परिसर में शुक्रवार को मारे गए पांडव गिरोह के शूटर बिहटा के सिकंदरपुर निवासी अभिषेक उर्फ छोटे सरकार पर पटना जिले के मसौढ़ी थाना क्षेत्र के नीमा गांव निवासी चार लोगों की हत्या का आरोप था।

पटना, जहानाबाद, मसौढ़ी और धनरुआ थाने में उसके विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज थी। 31 मई 2022 को अरवल के पूर्व भाजपा विधायक चित्तरंजन शर्मा के दो सगे भाई गौतम शर्मा व शंभू शर्मा की पटना के पत्रकार नगर में एक साथ गोली मारकर हत्या कर दी गई थी।

छोटे सरकार ने इन वारदातों को दिया था अंजाम

इससे पहले 26 अप्रैल 2022 को जहानाबाद जिले के कड़ौना ओपी क्षेत्र में होटल व्यवसायी नीमा निवासी अभिराम शर्मा की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। पटना-गया एनएच-83 किनारे होटल में घुसकर वारदात को अंजाम दिया गया था। इस हत्याकांड के आधे घंटे के अंतराल में मसौढ़ी शहर में नीमा निवासी दिनेश शर्मा की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी।

ये दोनों भी पूर्व विधायक चितरंजन शर्मा के रिश्तेदार थे। चारों हत्याकांड में पांडव गिरोह के सरगना संजय सिंह, संजय सिंह के भाई धनंजय कुमार उर्फ रंजय, कौशलेंद्र कुमार उर्फ संजय कुमार, हरेंद्र कुमार बबलू , नदमा पंचायत के पूर्व मुखिया अजय शर्मा सभी नीमा गांव निवासी के अलावा अभिषेक उर्फ छोटे सरकार को आरोपित बनाया गया था।

ये भी पढ़ें: Chhote Sarkar Murder Case: हत्या के बाद लगाई हथकड़ी, कार से दानापुर पहुंचे दोनों शूटर; पुलिस ने किए कई बड़े खुलासे

ये भी पढ़ें: NIA Raid: बिहार समेत चार राज्यों में एनआईए की ताबड़तोड़ छापेमारी, हथियार और कैश बरामद; सेना की वर्दी भी मिली

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।