Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    रक्तदान को 37 लोगों का हुआ निबंधन

    By JagranEdited By:
    Updated: Mon, 04 Dec 2017 07:40 PM (IST)

    रक्तम संस्था के द्वारा रक्तदान जागरूकता अभियान चलाया गया। इस अभियान में सांसद डॉ. अरूण कुमार न ...और पढ़ें

    Hero Image
    रक्तदान को 37 लोगों का हुआ निबंधन

    रक्तम संस्था के द्वारा रक्तदान जागरूकता अभियान चलाया गया। इस अभियान में सांसद डॉ. अरूण कुमार ने भी भाग लिया। सांसद ने कहा कि रक्त दान महादान है। इसमें अधिक से अधिक लोग जुड़ें और पूण्य का भागी बनें। संस्था के संचालक प्रह्लाद भारद्वाज ने बताया कि हमारे समाज में रक्तदान को लेकर अभी भ्रम की स्थिति है। लोगों को इसके लिए जागरूक करने की जरूरत है। संस्था में लोग निबंधन कराकर इस पुनित कार्य में भाग ले सकते हैं। इस मौके पर जदयू जिलाध्यक्ष राजीव नयन, रालोसपा के पूर्व विधायक प्रत्याशी प्रवीण कुमार सहित 37 लोगों ने अपना निबंधन कराया। निबंधन शिविर में प्रो सत्येंद्र शर्मा, रजनीश कुमार विकु, मुकेश भारद्वाज, कृष्णा भारद्वाज शामिल हुए।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें