Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Bihar Chunav Result 2024: सबसे कम अंतर से हारने वाले ने बनाया अधिक वोटों से जीतने का रिकॉर्ड

    Updated: Wed, 05 Jun 2024 04:23 PM (IST)

    जहानाबाद लोकसभा सीट के परिणामों ने सबको चौंका दिया है। यहां सबसे कम अंतर से हारने वाले ने अधिक वोटों से जीतने का रिकॉर्ड बनाया है। 1999 के लोकसभा चुना ...और पढ़ें

    Hero Image
    सबसे कम अंतर से हारने वाले ने बनाया अधिक वोटों से जीतने का रिकॉर्ड

    जागरण संवाददाता, जहानाबाद। लोकतंत्र में जनता अर्श से फर्श तक पहुंचाने में तनिक भी देर नहीं करती। 2019 के लोकसभा चुनाव में जहानाबाद की जनता ने राजद उम्मीदवार सुरेंद्र प्रसाद यादव को 1751 वोटों से हराकर सदन जाने से रोक दिया था।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    उस समय इतने कम अंतर से बिहार का सिर्फ जहानाबाद लोकसभा सीट ही था, जिसमें जीत हार का फैसला हुआ था। यह कम अंतर जहानाबाद लोकसभा क्षेत्र के लिए हुए चुनाव में अब तक का सबसे कम रहा था, लेकिन पांच साल में जनता का मूड इस कदर बदल कि जिसे मामूली अंतर से मात दी थी उसे 1996 के बाद सबसे बड़ी जीत प्रदान कर दी।

    यूं तो इस लोकसभा क्षेत्र में अब तक की सबसे बड़ी जीत 1977 में हरी लाल प्रसाद ने हासिल की थी, लेकिन 1996 के बाद सभी प्रत्याशियों का जीत का अंतर एक लाख के अंदर ही रहा है। 1996 के लोकसभा चुनाव में भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के उम्मीदवार रामाश्रय प्रसाद सिंह ने 95 हजार 650 मतों से जीत दर्ज की थी।

    ये भी पढ़ें- Bihar Chunav Result 2024: शांभवी चौधरी, लवली आनंद और वीणा देवी... उत्तर बिहार में पहली बार तीन महिला सांसद

    इसके डेढ़ साल बाद हुए चुनाव में राजद के सुरेंद्र प्रसाद यादव ने समता पार्टी के उम्मीदवार डॉ. अरुण कुमार से 58901 वोटों से जीत हासिल कर विजय का परचम लहराया था। हालांकि, उसके बाद हार जीत का अंतर और काम होते हुए 50 हजार के अंदर आ गया।

    1999 के लोकसभा चुनाव में समता पार्टी के टिकट से मैदान में उतरे डॉ. अरुण कुमार मात्र 1728 मतों से विजय प्राप्त करने में सफल रहे थे। वहीं, 2004 में राजद के गणेश प्रसाद सिंह ने 46436 मतों से चुनाव जीता था।

    ये भी पढ़ें- Nitish Kumar: 'बिहार किंग मेकर की भूमिका में...', तेजस्वी ने बता दी अपनी 3 डिमांड; नीतीश को क्लियर मैसेज

    2009 के लोकसभा चुनाव में जदयू के डॉ जगदीश शर्मा ने 21327 और 2014 के मोदी लहर में हुए चुनाव में राष्ट्रीय लोक जनता पार्टी के प्रत्याशी डॉ. अरुण कुमार ने 42340 वोटों से विजय प्राप्त किया था।

    2019 के चुनाव में जदयू के चंदेश्वर प्रसाद चंद्रवंशी ने राष्ट्रीय जनता दल के सुरेंद्र प्रसाद यादव को मात्र 1751 मतों से पराजित किया था। लेकिन 2024 के चुनाव में राष्ट्रीय जनता दल के सुरेंद्र प्रसाद यादव ने सबसे कम वोट से हारने के मलाल से बाहर निकलते हुए 142591 वोट के रिकॉर्ड अंतर से जीत हासिल की।