विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 29, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Arwal News: बिहार के अरवल में 29 निजी स्कूलों पर एक्शन, DM ने बंद करने का दिया आदेश; ये है मामला

Published: Thu, 29 Aug 2024 05:03 PM (IST)

Bihar Private School Closed बिहार के अरवल में जिलाधिकारी ने 29 प्राइवेट स्कूलों पर एक्शन लिया है। सभी को बंद ...और पढ़ें

प्रस्तुति के लिए इस्तेमाल की गई तस्वीर
प्रस्तुति के लिए इस्तेमाल की गई तस्वीर

HighLights

  1. ई-शिक्षा कोष पोर्टल पर बच्चों की इन्ट्री प्रारंभ नहीं करने पर कार्रवाई
  2. जिले के 599 विद्यालयों के अबतक एक लाख 17 हजार 566 बच्चों की हुई इन्ट्री

जागरण संवाददाता, अरवल। शिक्षा विभाग के ई-शिक्षा कोष पोर्टल पर जिले के 599 विद्यालयों के द्वारा अबतक एक लाख 17 हजार 566 बच्चों की इन्ट्री की गई है। यह नामांकन लक्ष्य एक लाख 33 हजार 711 का 88 प्रतिशत है, जिसमें एक लाख 291 बच्चों का नामांकन आधार आधारित है बाकी 17 हजार 275 आधार विहीन बच्चे हैं।

इन बच्चों का आधार कार्ड बनाकर पोर्टल पर 15 दिनों के अन्दर इन्ट्री कराने का निर्देश जिलाधिकारी वर्षा सिंह ने जिला शिक्षा पदाधिकारी को दिया था। 123 निजी विद्यालयों में से 94 विद्यालय में नामांकित 15735 बच्चों में 6347 बच्चों की इन्ट्री कर ली गई है।

शेष 8477 बच्चों की इन्ट्री यथाशीघ्र कराने एवं 29 विद्यालय जिनके द्वारा अबतक इन्ट्री प्रारंभ भी नहीं किया गया है, उनको बंद कराने का निर्देश जिला शिक्षा पदाधिकारी को दिया गया है।

जिला शिक्षा पदाधिकारी को यह भी निर्देश दिया गया है कि लक्ष्य के अनुरूप सभी बच्चों की इन्ट्री पोर्टल पर दो दिनों के अंदर कराना सुनिश्चित करें।

ई-शिक्षा कोष पोर्टल पर बच्चों की इन्ट्री में वर्तमान में अरवल जिले की रैंकिग राज्य में छठे स्थान पर है। पहले यह नीचे से द्वितीय स्थान पर थी। जिलाधिकारी के लगातार अनुश्रवण एवं पर्यवेक्षण से जिले की रैंकिंग सुधरी है।

सीबीएसई ने स्कूलों में स्कील लैब बनाने का दिया निर्देश

सेंट्रल बोर्ड आफ सेकेंड्री एजुकेशन (सीबीएसई) ने देशभर के स्कूलों को स्कील लैब बनाने का निर्देश दिया है। बोर्ड ने कक्षा छठी से लेकर बारहवीं तक के बच्चों के स्कील लैब बनाने का निर्देश दिया है।

सीबीएसई पाटलिपुत्र सहाेदय के वरिष्ठ अधिकारी एके नाग का कहना है कि प्रत्येक स्कूल में कम से कम 600 वर्गफीट में स्कील लैब बनाया जाएगा।

इससे बच्चों को प्रशिक्षण देने में काफी मदद मिलेगी। बोर्ड की ओर से कोशिश की जा रही है कि बच्चों को गुणवतापूर्ण प्रशिक्षण दिया जाए ताकि भविष्य की चुनौतियों का सामना कर सकें। स्कील लैब का प्रशिक्षण नई शिक्षा नीति पर आधारित है। अब बोर्ड नई शिक्षा नीति को अमल करना शुरू कर दिया है।

यह भी पढ़ें-

शिक्षा विभाग की बड़ी लापरवाही! गंगा में समाया टीचर, 5वें दिन भी नहीं चला पता; गुस्से में शिक्षक

स्कूलों में आधार कार्ड के साथ जन्म प्रमाण-पत्र भी बनेगा, नीतीश सरकार ने जारी किया आदेश

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।