Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck

    पति की मौत के बाद पत्नी घर में करने लगी देह व्यापार, बाहर से बुलाती थीं लड़कियां; आपत्तिजनक हालत में 8 पकड़ाए

    By Rajat KumarEdited By: Roma Ragini
    Updated: Fri, 02 Jun 2023 03:12 PM (IST)

    Bihar Crime गोपालगंज के एक घर में एक महिला कई सालों से देह व्यापार चला रही थी। वह लड़कियों को बाहर से बुलाकर घर में गंदा काम कराती थी। पुलिस ने महिला के घर की घेराबंदी की और दो महिला और छह युवकों को गिरफ्तार कर लिया।

    Hero Image
    deh vyapar racket in Gopalganj: गोपालगंज में पति की मौत के बाद पत्नी घर में चलाने लगी देहव्यापार

    जागरण संवाददाता, गोपालगंज। शहर के कॉलेज रोड स्थित वार्ड 25 के एक घर में पुलिस ने देह व्यापार का भंडाफोड़ किया है। छापेमारी में दो महिला और छह युवक पकड़े गए। जिसमें रैकेट चलाने वाली सरगना भी शामिल है।

    जानकारी के अनुसार, शहर के कॉलेज रोड स्थित चिराई घर के समीप वार्ड संख्या-25 में देह व्यापार की सूचना के बाद सदर एसडीपीओ के नेतृत्व में छापेमारी की गई। छापेमारी के दौरान पुलिस टीम ने दो महिला और छह युवकों को गिरफ्तार कर लिया।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    गिरफ्तार किए गए युवकों के पास से दस मोबाइल फोन और पांच बाइक बरामद की गई। पुलिस ने मौके से कंडोम के पैकेट्स भी बरामद किए हैं।

    कई साल से चल रहा था घर में देह व्यापार

    एसपी स्वर्ण प्रभात ने बताया कि शहर के कॉलेज रोड स्थित चिराई घर के समीप वार्ड संख्या-25 के एक घर में देह व्यापार का धंधा कई सालों से चलाया जा रहा था।

    पुलिस ने पुलिस बल के साथ घर पर छापा मारा और देह व्यापार का धंधा चलाने वाली गुबी खातून के घर की घेराबंदी की। इस दौरान पुलिस ने गुबी खातून और महलुदम खातून को गिरफ्तार कर लिया।

    ये युवक गिरफ्तार

    वहीं, घेराबंदी के दौरान पुलिस ने घर के अंदर से भाग रहे छह युवकों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार किए गए युवकों में शामिल फुलवरिया थाना क्षेत्र के रघुनंदपुर गांव निवासी राजेश कुमार, नगर थाना क्षेत्र के फतहा गांव निवासी मो. शाहिद अली को गिरफ्तार किया गया है।

    इसके अलावा, हथुआ थाना क्षेत्र के हथुआ गांव निवासी पीयूष कुमार, शहर के पुरानी चौक वार्ड संख्या 20 निवासी सिद्धार्थ कुमार और मांझागढ़ थाना क्षेत्र के भोजपुरवा गांव निवासी मनीष कुमार व ऋषि कुमार को गिरफ्तार कर लिया गया है।

    पांच बाइक, दस मोबाइल बरामद

    इस दौरान पुलिस ने देह व्यापार कराने वाली गुबी खातून के घर के बाहर खड़ी गिरफ्तार आरोपियों की पांच बाइक, दस मोबाइल फोन और तीन पैकेट सील कंडोम और छह इस्तेमाल किए गए कंडोम को बरामद किया है।

    लड़कियों को बुलाकर अपने घर में करवाती थी गंदा काम

    बताया जा रहा है कि गुबी खातून पति की मौत के बाद देह व्यापार का धंधा करने लगी। पहले वो शहर के सदर अस्पताल में देह व्यापार करवाती थी लेकिन वहां भंडाफोड़ हो गया। जिसके बाद वो घर में ही लड़कियों से गंदा काम करवाने लगी। पुलिस ने बताया कि वह बाहर से लड़कियों को बुलाकर देह व्यापार का धंधा संचालित करती थी।

    27 अप्रैल को भी एक रैकेट का खुलासा

    शहर के हरखुआ चीनी मिल के पीछे 27 अप्रैल को भी पुलिस की टीम ने छापेमारी करते हुए देह व्यापार का  खुलासा किया था। इस दौरान पुलिस की टीम ने आपत्तिजनक हालत में महिलाओं और पुरुष को पकड़ा था।

    हरखुआ की रूबी देवी इस गोरखधंधे की मुख्य सरगना थी। रूबी देवी समेत बेतिया के जगदीशपुर गांव की रजांति देवी और मीरगंज थाने के मीरगंज के निवासी मो. कलाम का पुत्र रइश अली को भी गिरफ्तार किया गया था।