Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    बिहार के गोपालगंज में लगातार चौथे दिन पारा 42 के पार, न्यूनतम तापमान में भी बढ़ोतरी

    Updated: Thu, 12 Jun 2025 05:03 PM (IST)

    पिछले चार दिनों से जिले का अधिकतम तापमान 42 डिग्री के पार बना हुआ है। गुरुवार को जिले का अधिकतम 42.1 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। इस साल गर्मी के ...और पढ़ें

    Hero Image
    लगातार चौथे दिन 42 के पार रहा तापमान, न्यूनतम तापमान में भी बढ़ोतरी

    जागरण संवाददाता, गोपालगंज । जून माह की शुरुआत के बाद उमस भरी तेज गर्मी का प्रकोप लगातार बढ़ता जा रहा है। पिछले चार दिनों से जिले का अधिकतम तापमान 42 डिग्री के पार बना हुआ है। गुरुवार को जिले का अधिकतम 42.1 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। इस साल गर्मी के मौसम में जून माह में लगातार अधिकतम 42 डिग्री के पार बने रहने का यह नया रिकार्ड है। इस बीच न्यूनतम तापमान में भी बढ़ोतरी दर्ज की गई है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    न्यूनतम तापमान भी 30 डिग्री सेल्सियस से बढ़कर 31 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है। वर्ष 2025 में पहली बार न्यूनतम तापमान इस आंकड़े तक पहुंचा है। इस बीच धूप से बचाव के लिए चिकित्सक के स्तर पर सावधानी बरतने के निर्देश दिए जा रहे हैं। इसके बाद भी अस्पतालों में मरीजों की संख्या बढ़ती जा रही है। गर्मी के इस मौसम में तालाब व पोखर सूख जाने के कारण जानवर भी परेशान हो चले हैं।

    गुरुवार को तेज धूप निकलने के कारण गर्मी का असर दिखा। तेज धूप निकलने के कारण दिन के दस बजे ही घरों से बाहर निकलना मुश्किल हो गया। इस बीच अधिकतम तापमान के साथ ही न्यूनतम तापमान में भी बढ़ोतरी दर्ज की गई। ऐसे में उमस भरी गर्मी से लोगों में बेचैनी भी बढ़ने लगी है।

    स्वास्थ्य पर हो रहा है असर

    मौसम के मिजाज का असर स्वास्थ्य पर भी पड़ने लगा है। उधर, मौसम विभाग ने 15 जून तक तापमान में अपेक्षित कमी की उम्मीद नहीं जताई है। लगातार बढ़ती गर्मी से बचाव के लिए लोग मुंह को बांध कर अथवा मास्क पहनकर एवं हाथ में छाता लेकर ही घर से बाहर निकल रहे हैं।

    चिकित्सक दे रहे तेज धूप से बचने की सलाह

    लगातार बढ़ती गर्मी के बीच अस्पतालों में डायरिया व पेट में दर्द जैसी शिकायतों को लेकर मरीजों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। डा. सुनील कुमार रंजन ने बताया कि गर्मी से बचाव के लिए लोगों को अधिक से अधिक पानी पीना चाहिए। उन्होंने लोगों को तला भूना चीज खाने से परहेज करने तथा सूती कपड़ा पहनने के साथ ही तेज धूप में घर से कम निकलने की सलाह दिया।

    सात दिन के तापमान के आंकड़े

    • दिनांक - अधिकतम - न्यूनतम
    • 06 जून 40 डिग्री सेल्सियस 27 डिग्री सेल्सियस
    • 07 जून 41 डिग्री सेल्सियस 28 डिग्री सेल्सियस
    • 08 जून 41 डिग्री सेल्सियस 29 डिग्री सेल्सियस
    • 09 जून 42 डिग्री सेल्सियस 30 डिग्री सेल्सियस
    • 10 जून 42 डिग्री सेल्सियस 30 डिग्री सेल्सियस
    • 11 जून 42.3 डिग्री सेल्सियस 30 डिग्री सेल्सियस
    • 12 जून 42.1 डिग्री सेल्सियस 31 डिग्री सेल्सियस