Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    छत ढलाई के दौरान दौड़ी करंट, तीन मजदूरों की मौत, एक की हालत गंभीर

    Updated: Fri, 19 Sep 2025 01:45 PM (IST)

    गोपालगंज के उचकागांव में एक नवनिर्मित घर की छत ढलाई के दौरान बड़ा हादसा हुआ। मिक्सर मशीन में करंट आने से चार मजदूर झुलस गए जिनमें से तीन की मौके पर ही मौत हो गई। मृतकों में एक ठेकेदार भी शामिल है। घायल मजदूर का अस्पताल में इलाज चल रहा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है गांव में मातम छाया है।

    Hero Image
    उचकागांव में करंट से तीन कामगारों की मौत, एक झुलसे

    जागरण संवाददाता, गोपालगंज। जिले के उचकागांव थाना क्षेत्र के लूहुसी गांव में शुक्रवार को बड़ा हादसा हो गया। यहां एक नवनिर्मित घर के छत की ढलाई के दौरान लगे मशीन में अचानक बिजली का करंट दौड़ गया।

    हादसे में चार कामगार गंभीर रूप से झुलस गए। आनन-फानन में सभी को इलाज के लिए सदर अस्पताल पहुंचाया गया, यहां चिकित्सकों ने तीन कामगारों को मृत घोषित कर दिया। वहीं एक अन्य घायल का इलाज चल रहा है।

    मृतकों की पहचान उचकागांव थाना क्षेत्र के त्रिलोकपुर गांव निवासी ठेकेदार नसरूदीन मियां (55 वर्ष),नीरज कुमार (30 वर्ष) और बलिराम सिंह (48 वर्ष) के रूप में हुई है। वहीं झुलसे हुए जितेंद्र सिंह का इलाज सदर अस्पताल में जारी है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    छत की ढलाई के दौरान हादसा

    बताया जा रहा है कि लूहुसी गांव में एक मकान की छत की ढलाई का काम चल रहा था। इस दौरान छत तक मिक्सर मशीन को बिजली आपूर्ति करने के लिए तार जोड़ा जा रहा था। तभी अचानक करंट फैल गया और काम में जुटे सभी कामगार इसकी चपेट में आ गए।

    घटना की जानकारी मिलते ही गांव और आसपास के इलाके में अफरा-तफरी मच गई। स्वजन व ग्रामीणों की मदद से सभी घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया। चिकित्सकों ने जांच के बाद तीन कामगार को मृत घोषित कर दिया। एक की हालत गंभीर बनी हुई है।

    घटना के बाद उचकागांव पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है। अचानक हुए इस हादसे से मृतकों के स्वजन में कोहराम मचा हुआ है। गांव में मातमी सन्नाटा पसरा हुआ है। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आगे की कार्रवाई की जा रही है।