HIGHLIGHTS : कुचायकोट से जदयू की जीत, वहीं बरौली में भाजपा ने मारी बाजी
यहां देखें कुचायकोट बरौली गोपालगंज बैकुंठपुर भोरे हथुआ विधानसभा चुनाव 2020 मतगणना के नतीजे । मतगणना शुरू होने से लेकर खत्म होने तक बना रहा रिजल्ट के लिए रोमांच। परिणाम सामने आते ही विजेता के खेमे में छाई खुशी।
गोपालगंज, जेएनएन। कुचायकोट से जदयू की जीत हुई। वहीं बरौली में भाजपा ने बाजी मारी। उधर गोपालगंज में भाजपा के प्रत्याशी विधायक सुभाष सिंह की जीत हुई।
Kuchaikote Chunav 2020 Results Live Updates
अमरेंद्र कुमार पांडेय - 74198 - जदयू
काली प्रसाद पांडेय - 53445 - कांग्रेस
कुचायकोट विधानसभा सीट पर इस बार भी तीर निशाने पर लगा। यह सीट जदयू ने फिर अपनी झोली में कर लिया। जदयू के प्रत्याशी विधायक अमरेंद्र कुमार पांडेय उर्फ पप्पू पांडेय ने इसी सीट पर कांग्रेस के पूर्व सांसद काली प्रसाद पांडेय को 20753 मतों से पछाड़ कर जीत दर्ज की। इस सीट पर रालोसपा ने भी अपना दमखम दिखाई। रालोसपा की सुनीता देवी मतगणना के शुरुआती चरणों में कांग्रेस से आगे रही।
Barauli Chunav 2020 Results Live Updates
रामप्रवेश राय - 81426 - भाजपा
रियाजुल हक - 66933 - राजद
- बरौली में भाजपा प्रत्याशी रामप्रवेश राय ने राजद के रियाजुल हक राजू को 14493 हराया। बरौली विधानसभा क्षेत्र के वोटों की गिनती के लिए दो मतगणना स्थल बने थे। बरौली विधानसभा सीट पर कुल 18 प्रत्याशी मैदान में थे।
Gopalganj Chunav 2020 Results Live Updates
सुभाष सिंह - 77337 - भाजपा
साधु यादव - 40696 - बसपा
गोपालगंज विधानसभा सीट पर मतों की गणना आगे बढऩे के साथ ही एनडीए से भाजपा के प्रत्याशी विधायक सुभाष सिंह की जीत का रास्ता आसान होता गया। मतों की गणना आगे बढऩे के साथ साथ भाजपा की लीड़ भी बढ़ती गई। इनके मुकाबला में बसपा के अनिरुद्ध प्रसाद यादव उर्फ साधु यादव बने रहे। हालांकि मतगणना का एक-एक राउंड बढऩे के साथ ही बसपा पिछड़ती चली गई। महागठबंधन से कांग्रेस के प्रत्याशी सूबे के पूर्व मुख्यमंत्री अब्दुल गफूर के नाती आसिफ गफूर मतों की गणना के शुरुआती चरण के साथ ही लड़ाई से बाहर होते चले गए।
Baikunthpur Chunav 2020 Results Live Updates
प्रेमशंकर - 67322 - राजद
मिथिलेश तिवारी - 56517
बैकुंठपुर विधानसभा सीट पर राजद के प्रेमशंकर ने मिथिलेशतिवारी को 10805 मतों के अंतर से पराजित किया। मंगलवार को मतगणना के अंतिम राउंड तक त्रिकोणीय मुकाबला बना रहा। इस त्रिकोणीय लड़ाई में कमल को पछाड़ते हुए लालटेन ने अपनी रोशनी बिखेर दी। वहीं निर्दलीय मंजीत कुमार सिंह का दमखम भी इसी सीट पर दिखा।
Bhore Chunav 2020 Results Live Updates
सुनील कुमार - 73550 - जदयू
जितेंद्र पासवान - 72524 - भाकपा माले
भोरे विधानसभा सीट पर कुल 11 प्रत्याशियों में जदयू के सुनील कुमार ने जीत हासिल की। उन्होंने कांटे की टककर में भाकपा माले के जिंतेंद्र पासवान को 1026 वोटों से पराजित किया।
Hathua Chunav 2020 Results Live Updates
राजेश कुमार सिंह - 86257- राजद
राम सेवक सिंह - 56020 - जदयू
हथुआ से राजद प्रत्याशी राजेश कुमार सिंह ने जदयू प्रत्याशी राम सेवक सिंह को 30237 मतों से पराजित किया। हथुआ विधानसभा सीट पर कुल 15 प्रत्याशी मैदान में थे।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।