विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

मार्च में उठनी थी डोली, अब उठेगी अर्थी; गोपालगंज में घर के पास दिनदहाड़े 'होने वाली दुल्हन' का मर्डर

Published: Mon, 23 Nov 2026 12:55 PM (GMT+05:30)

गोपालगंज के जादोपुर थाना क्षेत्र में दिनदहाड़े एक युवती रमी कुमारी की गोली मारकर हत्या कर दी गई। मार्च में उसकी शादी होनी थी, जिससे परिवार की खुशियां मातम में बदल गईं और पुलिस मामले की जांच कर रही है।

मृतका रमी कुमारी (फाइल फोटो सौजन्य, स्वजन) और अस्पताल में शव के पास मौजूद डॉक्टर व अन्य (जागरण फोटो)

मृतका रमी कुमारी (फाइल फोटो सौजन्य, स्वजन) और अस्पताल में शव के पास मौजूद डॉक्टर व अन्य (जागरण फोटो)

HighLights

  1. गोपालगंज में दिनदहाड़े युवती रमी कुमारी की गोली मारकर हत्या।

  2. मृतका की शादी आगामी मार्च महीने में होनी थी, परिवार में मातम।

  3. पुलिस आपसी रंजिश सहित विभिन्न बिंदुओं पर कर रही है जांच।

जागरण संवाददाता, गोपालगंज। जिले में आपराधिक घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। बेखौफ अपराधियों ने जादोपुर थाना क्षेत्र के जागीरी टोला में सोमवार को दिनदहाड़े एक युवती की गोली मारकर हत्या कर दी। वारदात को युवती के घर से महज कुछ दूरी पर अंजाम दिया गया।

घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई, जबकि परिवार के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल है। मृत युवती की पहचान जादोपुर थाना क्षेत्र के जागीरी टोला गांव निवासी दूधनाथ सिंह की पुत्री रमी कुमारी के रूप में हुई है।

बताया जाता है कि रमी कुमारी की शादी आगामी मार्च महीने में मीरगंज थाना क्षेत्र के महैचा गांव होनी थी। परिवार के लोग बेटी की शादी की तैयारियों में जुटे थे।

इसी बीच दिनदहाड़े हुई इस वारदात ने परिवार की खुशियों को मातम में बदल दिया। जिस घर में कुछ महीने बाद शादी की शहनाई बजने वाली थी, वहां अब चीख-पुकार मची हुई है।

घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई। स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलने के बाद जादोपुर थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की छानबीन शुरू कर दी।

पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लेते हुए वारदात से जुड़े विभिन्न बिंदुओं पर जांच शुरू की है। फिलहाल युवती की हत्या किस कारण से की गई और इसमें कौन लोग शामिल हैं, इसका पता नहीं चल सका है।

पुलिस आपसी रंजिश सहित अन्य संभावित बिंदुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है। दिनदहाड़े हुई इस हत्या के बाद इलाके के लोगों में दहशत का माहौल है।

यह भी पढ़ें- गोपालगंज में रातों-रात 15 लाख के गहने पार: सुबह टूटा शटर देख फूट-फूटकर रोया दुकानदार, दहशत में पूरा बाजार

यह भी पढ़ें- गोपालगंज में खूनी खेल: महावीरी मेले की भीड़ में 19 साल के युवक की चाकू गोदकर हत्या, पुलिस के लिए पहेली बनी वारदात

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।