विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

गोपालगंज में खूनी खेल: महावीरी मेले की भीड़ में 19 साल के युवक की चाकू गोदकर हत्या, पुलिस के लिए पहेली बनी वारदात

Published: Wed, 18 Nov 2026 01:25 PM (IST)

गोपालगंज के बरौली में महावीरी मेले में गए 19 वर्षीय रजनीश कुमार की चाकू गोदकर हत्या कर दी गई, जिससे ...और पढ़ें

महावीरी मेले में गए 19 वर्षीय रजनीश कुमार की चाकू गोदकर हत्या कर दी गई। जागरण फोटो

महावीरी मेले में गए 19 वर्षीय रजनीश कुमार की चाकू गोदकर हत्या कर दी गई। जागरण फोटो

HighLights

  1. महावीरी मेले में 19 वर्षीय युवक रजनीश की चाकू से हत्या।

  2. बरौली थाना क्षेत्र के सरफरा नया टोला गांव में हुई घटना।

  3. पुलिस ने जांच शुरू की, हत्या का कारण अभी अज्ञात है।

जागरण संवाददाता, गोपालगंज। जिले के बरौली थाना क्षेत्र के सरफरा नया टोला गांव में महावीरी मेला देखने गए एक युवक की चाकू गोदकर हत्या कर दी गई। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई।

वहीं, युवक की मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। परिवार के सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है। मृतक की पहचान मुकेश सहनी के 19 वर्षीय पुत्र रजनीश कुमार के रूप में की गई है।

बताया जाता है कि रजनीश अपने कुछ दोस्तों के साथ गांव में आयोजित महावीरी मेला देखने गया था। इसी दौरान किसी ने उस पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया।

हमले में गंभीर रूप से घायल युवक की मौत हो गई। हालांकि, घटना को किसने और किन परिस्थितियों में अंजाम दिया, इसकी जानकारी फिलहाल सामने नहीं आ सकी है।

घटना की सूचना मिलने के बाद बरौली थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की छानबीन शुरू की। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया।

युवक की हत्या के पीछे की वजह अभी स्पष्ट नहीं हो सकी है। पुलिस घटना से जुड़े विभिन्न बिंदुओं पर जांच कर रही है।

साथ ही युवक के दोस्तों और स्थानीय लोगों से पूछताछ कर घटना की जानकारी जुटाई जा रही है। पुलिस का कहना है कि जांच के बाद ही हत्या के कारणों और इसमें शामिल लोगों के बारे में स्पष्ट जानकारी मिल सकेगी।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।