विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

गोपालगंज: निजी अस्पताल में इंजेक्शन के बाद महिला की मौत से भड़के परिजन, अस्पताल में जमकर काटा बवाल

Published: Mon, 09 Nov 2026 08:54 PM (IST)

गोपालगंज के स्टेशन रोड स्थित एक निजी अस्पताल में इंजेक्शन लगने के बाद एक महिला की मौत हो गई। परिजनों ...और पढ़ें

गोपालगंज में इंजेक्शन के बाद महिला की मौत, परिजनों ने लगाया लापरवाही का आरोप

गोपालगंज में इंजेक्शन के बाद महिला की मौत, परिजनों ने लगाया लापरवाही का आरोप

HighLights

  1. गोपालगंज के निजी अस्पताल में महिला की मौत हुई।

  2. इंजेक्शन लगाने के बाद तबीयत बिगड़ी और मृत्यु हुई।

  3. परिजनों ने इलाज में लापरवाही का आरोप लगाया है।

जागरण संवाददाता, गोपालगंज। शहर के स्टेशन रोड स्थित एक निजी अस्पताल में इलाज कराने पहुंची महिला की सोमवार की देर शाम इंजेक्शन लगाने के बाद तबीयत बिगड़ गई। कुछ ही देर बाद उसकी मौत हो गई। महिला की मौत के बाद अस्पताल परिसर में अफरातफरी मच गई।

आक्रोशित स्वजनों ने इलाज में लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा शुरू कर दिया। मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। मृतका की पहचान मांझागढ़ थाना क्षेत्र के भोजपुरवा गांव निवासी फूलजहां खातून के रूप में हुई है।

बताया जाता है कि तबीयत खराब होने के बाद स्वजन फूलजहां खातून को इलाज के लिए स्टेशन रोड स्थित निजी अस्पताल लेकर पहुंचे थे।

यहां चिकित्सकों ने उनका उपचार शुरू किया। इसी दौरान उन्हें इंजेक्शन लगाया गया। इंजेक्शन लगाने के बाद अचानक उनकी तबीयत बिगड़ने लगी।

देखते ही देखते उनकी स्थिति गंभीर हो गई और कुछ देर बाद उनकी मौत हो गई। महिला की मौत की जानकारी मिलते ही अस्पताल में मौजूद स्वजन आक्रोशित हो गए।

स्वजन ने इलाज में लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा शुरू कर दिया। उनका कहना था कि महिला को इलाज के लिए अस्पताल लाया गया था, लेकिन इंजेक्शन लगाने के बाद उसकी मौत हो गई।

हंगामे की सूचना पर डायल 112 की टीम मौके पर पहुंची और स्वजन को समझाने का प्रयास किया। पुलिस ने घटना की जानकारी लेने के साथ ही मामले की जांच शुरू कर दी है।

पुलिस का कहना है कि महिला की मौत किन परिस्थितियों में हुई और इलाज में किसी तरह की लापरवाही हुई है या नहीं, इसकी जांच के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें- गोपालगंज के 28 वार्डों की बदलेगी सूरत: 17 हजार लोगों को मिलेगी राहत, 76 योजनाओं पर लगी मुहर

यह भी पढ़ें- गोपालगंज में आधी रात उपद्रवियों का तांडव, वार्ड पार्षद के घर समेत कई गाड़ियों पर पथराव; CCTV खंगाल रही पुलिस

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।