विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

गोपालगंज को पश्चिम चंपारण से जोड़ने वाले मंगलपुर पुल 45 दिनों तक बंद, अब इन रास्तों से घूमकर जाना पड़ेगा

Published: Tue, 10 Nov 2026 04:51 PM (IST)

गंडक नदी पर स्थित मंगलपुर आरसीसी पुल मरम्मत कार्य के लिए मंगलवार से 45 दिनों तक बंद रहेगा, जिससे गोपालगंज ...और पढ़ें

गोपालगंज को पश्चिम चंपारण से जोड़ने वाले मंगलपुर पुल 45 दिनों तक बंद

गोपालगंज को पश्चिम चंपारण से जोड़ने वाले मंगलपुर पुल 45 दिनों तक बंद

HighLights

  1. मंगलपुर पुल 45 दिनों के लिए मरम्मत कार्य हेतु बंद।

  2. गोपालगंज से पिपराकोठी/पश्चिम चंपारण हेतु वैकल्पिक मार्ग निर्धारित।

  3. यात्रियों, कारोबारियों को बढ़ेगी परेशानी, यात्रा समय बढ़ेगा।

जागरण संवाददाता, गोपालगंज। गंडक नदी पर स्थित मंगलपुर आरसीसी पुल पर मंगलवार से 45 दिनों तक यातायात पूरी तरह बंद रहेगा। पुल की मरम्मत को लेकर जिला प्रशासन ने 10 नवंबर से 24 दिसंबर 2026 तक पुल पर यातायात ब्लॉक करने का आदेश जारी किया है।

इस अवधि में पुल पर मरम्मत कार्य कराया जाएगा। पुल से वाहनों का परिचालन बंद रहने के कारण गोपालगंज से पिपराकोठी और पश्चिम चंपारण की ओर आने-जाने वाले वाहनों को वैकल्पिक मार्ग से गुजरना होगा।

प्रशासन ने इसके लिए गोपालगंज से महम्मदपुर होते हुए खजुरिया के रास्ते पिपराकोठी जाने वाले मार्ग को चिह्नित किया है।

मंगलपुर आरसीसी पुल पर बड़े वाहनों के परिचालन पर पहले से ही रोक लगी हुई थी। 23 मई 2026 से बड़े वाहनों का आवागमन बंद किए जाने के बाद अब मरम्मत कार्य के लिए सभी वाहनों का परिचालन रोकने का निर्णय लिया गया है।

इससे पुल से होकर प्रतिदिन आने-जाने वाले यात्रियों, कारोबारियों और वाहन चालकों की परेशानी बढ़ेगी। वैकल्पिक मार्ग से वाहनों को अतिरिक्त दूरी तय करनी होगी।

जिला प्रशासन के आदेश के अनुसार, मंगलवार से पुल पर किसी भी वाहन को गुजरने की अनुमति नहीं होगी। मरम्मत कार्य पूरा होने के बाद ही पुल पर दोबारा आवागमन शुरू किया जाएगा। इस दौरान वैकल्पिक मार्ग पर वाहनों का दबाव बढ़ने की संभावना है।

खासकर गोपालगंज से पिपराकोठी, मोतिहारी व पश्चिम चंपारण की ओर जाने वाले वाहनों को निर्धारित मार्ग से होकर गुजरना होगा। यातायात व्यवस्था को देखते हुए सभी वाहनों को बंजारी बाईपास के पास से ही घुमाने के लिए साइन बोर्ड लगाने का कार्य किया जा रहा है।

साथ ही मंगलपुर पुल पर भी साइन बोर्ड लगाने का कार्य किया जाएगा। ताकि सभी वाहन चालक को पुल बंद होने की जानकारी हो सकें।

प्रशासन ने संबंधित अधिकारियों को वैकल्पिक मार्ग पर यातायात व्यवस्था बनाए रखने का निर्देश दिया है। वाहन चालकों से अपील की गई है कि वे पुल बंद रहने की अवधि में चिह्नित वैकल्पिक मार्ग का ही उपयोग करें।

बढ़ेगी दूरी, बढ़ेगा सफर का समय

मंगलपुर पुल बंद होने से गोपालगंज से पिपराकोठी, मोतिहारी और पश्चिम चंपारण की ओर जाने वाले लोगों को अब मोहम्मदपुर और खजुरिया होकर सफर करना पड़ेगा। इससे सामान्य दिनों की तुलना में यात्रा की दूरी और समय दोनों बढ़ेंगे।

रोजाना नौकरी, कारोबार और जरूरी काम से इस मार्ग पर आने-जाने वाले लोगों को 45 दिनों तक परेशानी झेलनी पड़ेगी। बस और अन्य यात्री वाहनों के यात्रियों पर भी इसका असर पड़ेगा।

माल ढुलाई पर भी पड़ेगा असर

पुल बंद होने से मालवाहक वाहनों को भी वैकल्पिक मार्ग से गुजरना होगा। अतिरिक्त दूरी तय करने से ईंधन और समय का खर्च बढ़ेगा। इसका असर माल ढुलाई की लागत पर पड़ सकता है।

गोपालगंज और पश्चिम चंपारण के बीच कारोबार करने वाले व्यापारियों को सामान पहुंचाने में पहले की अपेक्षा अधिक समय लगने की संभावना है। वाहन चालकों और कारोबारियों के लिए 45 दिनों तक यह व्यवस्था चुनौतीपूर्ण रहेगी।

यह भी पढ़ें- गोपालगंज के 28 वार्डों की बदलेगी सूरत: 17 हजार लोगों को मिलेगी राहत, 76 योजनाओं पर लगी मुहर

यह भी पढ़ें- गोपालगंज वालों के लिए गुड न्यूज: छपरा-थावे रूट पर बिना रुके दौड़ेंगे वाहन, जाम से मिलेगी मुक्ति

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।