विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

गोपालगंज वालों के लिए गुड न्यूज: छपरा-थावे रूट पर बिना रुके दौड़ेंगे वाहन, जाम से मिलेगी मुक्ति

Published: Mon, 09 Nov 2026 02:22 PM (IST)

छपरा-थावे रेलखंड पर सड़क यातायात को निर्बाध बनाने के लिए सात नए ओवरब्रिज और अंडरपास बनाने की योजना तैयार की गई है।

छपरा-थावे रेलखंड पर बनेंगे सात ओवरब्रिज और अंडरपास जाम से मिलेगी मुक्ति (AI Generated Image)

छपरा-थावे रेलखंड पर बनेंगे सात ओवरब्रिज और अंडरपास जाम से मिलेगी मुक्ति (AI Generated Image)

HighLights

  1. छपरा-थावे रेलखंड पर सात नए निर्माण प्रस्तावित।

  2. दो ओवरब्रिज और पांच अंडरपास बनाए जाएंगे।

  3. रेल फाटकों पर जाम से मिलेगी बड़ी राहत।

जागरण संवाददाता, गोपालगंज। रेल फाटक बंद होने पर घंटों इंतजार और वाहनों की लंबी कतार से जूझने वाले लोगों के लिए राहत की उम्मीद बढ़ गई है। छपरा-थावे रेलखंड पर अब सड़क यातायात को निर्बाध बनाने की दिशा में रेलवे ने कदम बढ़ाया है।

इस रेलखंड पर सात नए स्थानों पर ओवरब्रिज और अंडरपास बनाने की योजना तैयार की गई है। इनमें दो जगह रेल ओवरब्रिज (आरओबी) और पांच जगह रेल अंडरपास (आरयूबी) बनाए जाने हैं। रेलवे की ओर से संशोधित विस्तृत परियोजना रिपोर्ट तैयार कर स्वीकृति के लिए वाराणसी मंडल को भेज दी गई है।

रेलखंड पर व्यस्त क्रासिंगों को चिह्नित कर स्थानीय रेल अधिकारियों ने निर्माण का प्रस्ताव तैयार किया था। इसके बाद रेलवे की गति शक्ति इकाई ने संबंधित स्थलों का निरीक्षण कर प्रारंभिक डीपीआर बनाई।

मंडल स्तर पर जीएडी और डीपीआर की जांच के दौरान कुछ तकनीकी आपत्तियां सामने आईं। इसके बाद खंड अभियंताओं को संशोधन का निर्देश दिया गया। अब जरूरी बदलाव के साथ प्रस्ताव दोबारा भेजा गया है।

इन जगहों पर मिलेगी आवागमन की सुविधा

प्रस्तावित निर्माण के तहत मांझागढ़ और गोपालगंज स्टेशन के बीच एक अंडरपास बनेगा। दिघवा दुबौली-त्रिविक्रमदेव हॉल्ट के बीच दो तथा दिघवा दुबौली-अल्लेपुर हॉल्ट के बीच दो अंडरपास बनाए जाएंगे।

वहीं, अल्लेपुर-दिघवा दुबौली और दिघवा दुबौली-त्रिविक्रमदेव हॉल्ट के बीच एक-एक ओवरब्रिज का निर्माण प्रस्तावित है। इन सभी परियोजनाओं को गति शक्ति इकाई के माध्यम से पूरा कराया जाएगा।

तुरकहां के बाद अन्य क्रॉसिंगों की बारी

गोपालगंज और थावे जंक्शन के बीच तुरकहां रेल क्रॉसिंग पर ओवरब्रिज निर्माण की मंजूरी पहले ही मिल चुकी है। अब शेष सात स्थानों पर भी प्रस्तावित निर्माण को स्वीकृति मिलने का इंतजार है।

परियोजनाएं पूरी होने पर रेल फाटक बंद रहने के दौरान सड़क यात्रियों को रुकना नहीं पड़ेगा। इससे जाम की समस्या कम होने के साथ ही लोगों का समय भी बचेगा।

क्या कहते हैं पदाधिकारी?

सात स्थानों पर ओवरब्रिज और अंडरपास निर्माण का अंतिम प्रस्ताव भेज दिया गया है। जल्द स्वीकृति मिलने की उम्मीद है। मंजूरी मिलते ही निर्माण की प्रक्रिया शुरू कराई जाएगी। - अरविंद कुमार, खंड अभियंता रेलवे

यह भी पढ़ें- दीपावली-छठ पर भागलपुर से आनंद विहार के लिए वन-वे अनारक्षित स्पेशल ट्रेन, विक्रमशिला के रूट और ठहराव पर चलेगी

यह भी पढ़ें- आरा होकर पटना पहुंचेंगी दो जोड़ी पूजा स्पेशल ट्रेनें, राजस्‍थान से बिहार आना होगा आसान; नोट करें ड‍िटेल

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।