दीपावली-छठ पर भागलपुर से आनंद विहार के लिए वन-वे अनारक्षित स्पेशल ट्रेन, विक्रमशिला के रूट और ठहराव पर चलेगी
Bhagalpur Anand Vihar Special Train 04455: दीपावली और छठ पूजा के अवसर पर भागलपुर से आनंद विहार टर्मिनल के लिए ...और पढ़ें

Bhagalpur Anand Vihar Special Train 04455: दिवाली-छठ पर भागलपुर से आनंद विहार के लिए वन-वे अनारक्षित स्पेशल ट्रेन
HighLights
भागलपुर से आनंद विहार के लिए वन-वे अनारक्षित स्पेशल ट्रेन।
विक्रमशिला एक्सप्रेस के मार्ग और ठहरावों पर चलेगी यह ट्रेन।
दीपावली और छठ पूजा पर यात्रियों को मिलेगी बड़ी राहत।
जागरण संवाददाता, भागलपुर। Bhagalpur Anand Vihar Special Train 04455: दीवाली और महापर्व छठ पूजा के अवसर पर ट्रेनों में यात्रियों की होने वाली भारी भीड़ को देखते हुए पूर्व रेलवे एवं उत्तर रेलवे ने भागलपुर से राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र के लिए विशेष प्रबंध किया है। यात्रियों की यात्रा को सुगम बनाने के लिए भागलपुर से आनंद विहार टर्मिनल के बीच एक वन-वे अनारक्षित (Unreserved) स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया गया है।
रविवार को यह विशेष ट्रेन नियमित रूप से चलने वाली गाड़ी संख्या 12367 भागलपुर-आनंद विहार टर्मिनल विक्रमशिला एक्सप्रेस के रवाना होने के बाद प्रस्थान करेगी। ट्रेन संख्या 04455 भागलपुर-आनंद विहार टर्मिनल वन-वे अनारक्षित स्पेशल रविवार की शाम 7:00 बजे भागलपुर से रवाना होगी। पूरी तरह अनारक्षित डिब्बों वाली यह ट्रेन चलने से सामान्य टिकट लेकर यात्रा करने वाले दैनिक और प्रवासी कामगारों को बड़ी राहत मिलेगी।
विक्रमशिला एक्सप्रेस के मार्ग और ठहरावों पर ही चलेगी स्पेशल
रेल प्रशासन के अनुसार, ट्रेन संख्या 04455 का संचालन पूरी तरह से विक्रमशिला एक्सप्रेस के निर्धारित मार्ग पर ही होगा। यह ट्रेन भागलपुर से प्रस्थान करने के बाद विक्रमशिला एक्सप्रेस के सभी निर्धारित स्टेशनों पर रुकते हुए आनंद विहार टर्मिनल तक जाएगी।
ट्रेन संख्या 04455: मुख्य विवरण
ट्रेन का नाम: भागलपुर-आनंद विहार टर्मिनल वन-वे अनारक्षित स्पेशल
प्रस्थान समय: रविवार, शाम 7:00 बजे (भागलपुर जंक्शन से)
रूट एवं ठहराव: 12367 विक्रमशिला एक्सप्रेस के समान
प्रमुख ठहराव: सुल्तानगंज, जमालपुर, किऊल, मोकामा, बख्तियारपुर, पटना जंक्शन, आरा, बक्सर, डीडीयू, प्रयागराज, कानपुर सेंट्रल और आनंद विहार टर्मिनल
श्रेणी: पूर्णतः अनारक्षित (जनरल टिकट पर यात्रा)
भागलपुर से खुलने के बाद यह ट्रेन सुल्तानगंज, बरियारपुर, जमालपुर जंक्शन, धरहरा, अभयपुर और कजरा होते हुए किऊल जंक्शन पहुंचेगी। किऊल के आगे लखीसराय, बड़हिया, हाथीदह जंक्शन, मोकामा, बाढ़, बख्तियारपुर, फतुहा, पटना साहिब, पटना जंक्शन और दानापुर में इसका ठहराव दिया गया है।
आरा, बक्सर, डीडीयू, प्रयागराज और कानपुर होते हुए पहुंचेगी आनंद विहार
दानापुर से आगे बढ़ते हुए यह स्पेशल ट्रेन आरा, बिहिया, डुमरांव और बक्सर स्टेशनों पर रुकेगी। इसके बाद उत्तर प्रदेश में प्रवेश करते हुए पंडित दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन (डीडीयू) पहुंचेगी। डीडीयू से आगे यह मिर्जापुर, प्रयागराज जंक्शन और कानपुर सेंट्रल होते हुए अपने गंतव्य आनंद विहार टर्मिनल पहुंचेगी।
त्योहार के सीजन में नियमित ट्रेनों में लंबी प्रतीक्षा सूची (वेटिंग लिस्ट) और नो-रूम की स्थिति बनी हुई है। ऐसे में विक्रमशिला के पीछे इस अनारक्षित ट्रेन के चलने से दिल्ली-एनसीआर जाने वाले यात्रियों को कन्फर्म सीट की चिंता किए बिना सीधे यात्रा का विकल्प मिल सकेगा।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।