गोपालगंज में सिलिंडर की किलल्त: एजेंसी पर ताला लगन से उपभोक्ता भड़के, वायरलेस मोड़ पर चक्का जाम
गोपालगंज के भोरे बाजार में जेआरएम इंडेन गैस एजेंसी बंद होने से उपभोक्ता भड़क गए। ई-केवाईसी और मोबाइल नंबर अपडेट ...और पढ़ें
जागरण संवाददाता, गोपालगंज। जिले में पहले से चल रहे गैस संकट के बीच भोरे बाजार स्थित जेआरएम इंडेन ग्रामीण वितरक के कार्यालय में कई दिनों से ताला लटके रहने से उपभोक्ताओं का आक्रोश बुधवार को फूट पड़ा। नाराज लोगों ने एजेंसी प्रबंधन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए भोरे के व्यस्त वायरलेस मोड़ को जाम कर दिया।
सड़क जाम के कारण दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं और आवागमन घंटों बाधित रहा। प्रदर्शन कर रहे उपभोक्ताओं का आरोप था कि वे लगातार कई दिनों से ई-केवाईसी कराने और मोबाइल नंबर अपडेट कराने के लिए एजेंसी का चक्कर काट रहे हैं, लेकिन हर बार कार्यालय बंद मिलता है।
केवाईसी अनिवार्य होने के बाद भी एजेंसी में व्यवस्था नहीं
उपभोक्ताओं ने बताया कि सरकार के निर्देशानुसार केवाईसी अनिवार्य होने के बावजूद एजेंसी में कोई व्यवस्था नहीं है। पहले से ही जिले में गैस सिलिंडर की कमी, बुकिंग में देरी और सप्लाई की अनियमितता से लोग परेशान हैं, ऐसे में केवाईसी नहीं होने के कारण सब्सिडी और बुकिंग दोनों प्रभावित हो रही है। इससे उपभोक्ताओं की परेशानी और बढ़ गई है।

उपभोक्ताओं को लौटना पड़ता है खाली हाथ
ग्रामीणों ने कहा कि दूर-दराज के गांवों से किराया खर्च कर आने के बावजूद उन्हें खाली हाथ लौटना पड़ता है। एजेंसी की लापरवाही और मौजूदा गैस संकट ने लोगों का गुस्सा भड़का दिया है। सूचना मिलते ही भोरे थानाध्यक्ष रोहिणी उपाध्याय मौके पर पहुंचीं और आक्रोशित लोगों को समझाकर जाम हटवाया।
प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी है कि यदि दो दिनों के भीतर केवाईसी प्रक्रिया सुचारू नहीं हुई और कार्यालय नियमित रूप से नहीं खुला, तो वे जिला मुख्यालय पर उग्र आंदोलन करेंगे।
यह भी पढ़ें- आलू की खेती में लागत 1200 रुपये क्विंटल, बाजार में मिल रहे मात्र 400 से 500 रुपये; किसान परेशान
यह भी पढ़ें- PM Kisan Samman के बाद एक और खुशखबरी, फसल क्षति पर पर हर किसान को गारंटी से मिलेगा मुआवजा
