Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Gopalganj: डीलर कर रहा था राशन में घटतौली, विरोध करने पर चाचा-भतीजे को बुरी तरह पीटा, अस्‍पताल में भर्ती

    By Rajat KumarEdited By: Deepti Mishra
    Updated: Sun, 30 Apr 2023 07:42 PM (IST)

    मुंडेरा गांव निवासी कुलदीप सिंह ने डीलर के राशन में घटतौली का विरोध किया तो डीलर ने उसे गाली-गलौज करके वहां से भगा दिया। जब वह अपने चाचा को लेकर डीलर के पास जा रहा था तो डीलर और उसके साथियों ने दोनों को रास्‍ते में घेरकर पीटा।

    Hero Image
    डीलर की पिटाई के बाद सदर अस्पताल में भर्ती युवक कुलदीप। जागरण

    जागरण संवाददाता, गोपालगंज : हथुआ थाना क्षेत्र के मुंडेरा गांव में शनिवार की शाम को राशन उठाव करने गए एक युवक ने डीलर पर राशन में घटतौली करने का आरोप लगाया और राशन लेने से मना कर दिया। इस बात नाराज होकर डीलर ने कुछ लोगों के साथ मिलकर युवक और उसके चाचा को रास्ते में घेर लिया और लाठी डंडे से जमकर पिटाई की।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    बुरी तरह घायल चाचा-भतीजा को रेफर किए जाने के बाद सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जानकारी के मुताबिक, मुंडेरा गांव निवासी कुलदीप सिंह राशन का उठाव करने के लिए अपने ही गांव में एक डीलर के पास गए हुए थे। इस दौरान डीलर ने राशन के उठाव में घटतौली शुरू कर दी। इस पर युवक ने जब घटतौली करने का विरोध किया तो डीलर ने गाली-गलौज करते हुए वहां से भगा दिया। युवक ने इसकी शिकायत अपने घर आकर की।

    इसके बाद कुलदीप सिंह और उसके चाचा विनोद सिंह पूछताछ करने के लिए डीलर के पास जाने के लिए निकले। वे लोग रास्ते में थे, तभी डीलर ने कुछ लोगों के साथ मिलकर कुलदीप सिंह व उनके चाचा विनोद सिंह को घेरकर उन पर हमला कर दिया। दोनों को लाठी-डंडों से बुरी तरह पीटा।

    मारपीट की घटना के बाद जख्मी चाचा-भतीजा को इलाज के लिए हथुआ अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां से चिकित्सकों ने चाचा-भतीजा की हालत गंभीर देखकर चिकित्सकों ने बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल रेफर कर दिया। मारपीट की घटना के बाद पुलिस घायलों का बयान दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।