विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

गोपालगंज में छठ की रौनक पर महंगाई का साया: ₹400 तक पहुंचा ढाका, सूप-दउरा के भी चढ़े दाम

Published: Tue, 10 Nov 2026 05:35 PM (IST)

गोपालगंज में महापर्व छठ के लिए बाजार सज गए हैं, लेकिन इस साल पूजा सामग्री की कीमतों में भारी बढ़ोतरी ...और पढ़ें

News Article Hero Image

HighLights

  1. छठ पूजा के लिए गोपालगंज के बाजार सजे।

  2. दउरा 250 रुपये, ढाका 400 रुपये में बिका।

  3. पिछले साल की तुलना में सामान महंगे हुए।

जागरण संवाददता, गोपालगंज। चार दिनों तक चलने वाले महापर्व छठ (Chhath Puja 2026) को लेकर बाजार सज गए हैं। सड़क के किनारे दुकानें लगी हैं और सामान खरीदने के लिए लोगों की भीड़ भी बढ़ने लगी है। पर्व के मौके पर महंगाई की मार से हर वर्ग परेशान हैं।

एक साल में सामानों की बढ़ी कीमतों ने लोगों की सांसत बढ़ा दी है। मंगलवार को बाजार में बड़ा दउरा 250 रुपये तो बड़ा ढाका 400 रुपये में बिका।

महापर्व छठ को लेकर जिला मुख्यालय से कस्बाई बाजारों में लोगों की चहल पहल बढ़ने लगी है। पर्व को देखते हुए छठ का बाजार धीरे-धीरे सजने लगा है। पूजा के दौरान प्रयोग में लाए जाने वाले मौसमी फलों की दुकानें भी लगने लगी है।

शहर के डाकघर चौक से लेकर समाहरणालय पथ व थाना रोड में शहर की मुख्य सड़कों पर दुकानदार दुकान सजा रहे हैं। पूजा के दौरान प्रयोग में आने वाले सामान दुकानदारों के पास उपलब्ध है, लेकिन पिछले साल की अपेक्षा इस बार कुछ सामानों की कीमत काफी बढ़ गई है।

लोग मोल-तोल के बीच सामान महंगे दर पर खरीदने को विवश हो रहे हैं। पिछले साल की तुलना में मिट्टी के बर्तन से लेकर बांस के बने सामानों की कीमत भी बढ़ गई है।

घाटों पर रहेंगे सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध

छठ घाट पर अर्घ्य देने के लिए व्रती महिलाओं से लेकर पुरुष की भीड़ की संभावनाओं को देखते हुए सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध किए गए हैं। इसके साथ ही घाटों पर रोशनी आदि के प्रबंध के लिए भी दिशानिर्देश जारी किए गए हैं, ताकि व्रत के दौरान हर ओर शांति व सुरक्षा का माहौल बना रह सके।

प्रशासनिक स्तर पर अधिकारी छठ घाटों की सुरक्षा व्यवस्था का अपने स्तर पर मॉनिटरिंग कर रहे हैं। व्रत धारण करने वाली महिलाओं को किसी तरह की परेशानी नहीं हो, इसको लेकर प्रशासनिक स्तर पर पूरा ध्यान दिया जा रहा है।

यह भी पढ़ें- '10 साल का इंतजार खत्म', छठ पर कैलिफोर्निया से आरा आ रही बेटी; बुजुर्ग माता-पिता की आंखों में खुशी

यह भी पढ़ें- छठ से पहले आरा की फल मंडी में बड़ा उलटफेर, कश्मीर के सेब और तूफान से बिगड़ा केले का गणित; जानिए नए रेट

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।