विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

'10 साल का इंतजार खत्म', छठ पर कैलिफोर्निया से आरा आ रही बेटी; बुजुर्ग माता-पिता की आंखों में खुशी

Published: Tue, 10 Nov 2026 04:44 PM (IST)

कैलिफोर्निया से बेटी के छठ पूजा में शामिल होने के लिए घर लौटने की खबर से बुजुर्ग प्रोफेसर महेश सिंह ...और पढ़ें

'10 साल का इंतजार खत्म', छठ पर कैलिफोर्निया से आरा आ रही बेटी

'10 साल का इंतजार खत्म', छठ पर कैलिफोर्निया से आरा आ रही बेटी

HighLights

  1. कैलिफोर्निया से बेटी छठ पूजा के लिए घर लौट रही है।

  2. बुजुर्ग माता-पिता 10 साल बाद परिवार के साथ छठ मनाएंगे।

  3. छठ पर्व बिछड़े परिवारों को जोड़ने का भावुक अवसर बना।

राणा अमरेश सिंह, आरा। लोक आस्था के महापर्व छठ (Chhath Puja 2026) का उल्लास सिर्फ पूजा और अर्घ्य तक सीमित नहीं है। यह पर्व बिछड़े परिवारों को जोड़ने और अपनों के बीच रिश्तों की गर्माहट महसूस कराने का भी अवसर बनता है।

कुछ ऐसा ही भावुक दृश्य बखोरापुर के समीप महोदहीं गांव निवासी 82 वर्षीय सेवानिवृत्त प्रोफेसर महेश सिंह के घर-आंगन में देखने को मिल रहा है।

कैलिफोर्निया से बेटी के छठ पूजा में शामिल होने के लिए घर लौटने की खबर ने बुजुर्ग माता-पिता के चेहरे पर ऐसी खुशी बिखेरी है कि वर्षों की प्रतीक्षा जैसे खत्म होने जा रही है।

वीर कुंवर सिंह विश्वविद्यालय के स्नातकोत्तर दर्शनशास्त्र विभाग के पूर्व विभागाध्यक्ष प्रो. महेश सिंह अपनी पत्नी के साथ फिलहाल आरा के हरिजी के हाता में रहते हैं। इस बार छठ पूजा के अवसर पर पूरा परिवार पैतृक गांव में जुटने जा रहा है।

उनकी बेटी शालिनी सिंह कैलिफोर्निया से अपने इंजीनियर पति सुनील सिंह और बेटे सक्षम सिंह के साथ आ रही हैं। बेटी के आगमन को लेकर पिता की आंखों में खुशी साफ झलक रही है।

उम्र के इस पड़ाव पर अपनों के साथ कुछ दिन बिताने और बचपन की यादों को फिर से जीने का उत्साह उनके चेहरे पर दिखाई दे रहा है।। डॉ. महेश सिंह के घर का यह उत्साह भी इसी पारिवारिक प्रेम, प्रतीक्षा और छठी मइया के प्रति अटूट आस्था की एक भावुक तस्वीर पेश कर रहा है।

वर्षों बाद आंगन में जुटेंगे व एक साथ पूजा पाठ व खान-पान

परिवार की दूसरी बेटी श्वेता सिंह (52 वर्ष) भी लखनऊ से अपने व्यवसायी पति अतुल कुमार सिंह के साथ पहुंचेंगी। वहीं, बेटा विकास कुमार नोएडा से परिवार के साथ गांव आ रहा है।

भतीजे राहुल और रोहित के आने से पारिवारिक मिलन का यह उत्सव और खास हो जाएगा। बेटी-दामाद, बेटा-बहू, पोते-पोतियों और नाती-नातिनों के एक साथ जुटने की कल्पना मात्र से बुजुर्ग दंपती का मन प्रफुल्लित है।

दस वर्षों के बाद सभी एक साथ आंगन में जुटेंगे। वे हर छोटी-बड़ी व्यवस्था पर ध्यान दे रहे हैं। उनके भतीजे अमर सिंह, जो वार्ड पार्षद हैं, वे भी तैयारियों में जुटे हैं। इस बार परिवार के सभी सदस्य नथमलपुर गंगा घाट पर छठ पूजा करेंगे।

यह भी पढ़ें- छठ से पहले आरा की फल मंडी में बड़ा उलटफेर, कश्मीर के सेब और तूफान से बिगड़ा केले का गणित; जानिए नए रेट

यह भी पढ़ें- छठ पूजा सिर्फ आस्था नहीं, पूरी 'हेल्थ थेरेपी' है! प्रसाद में छिपा है सेहत का पूरा खजाना

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।