विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

आय से अधिक संपत्ति मामला: SVU की रेड के बाद गोपालगंज के ADM और SDO सस्पेंड, प्रशासनिक महकमे में हड़कंप

Published: Fri, 27 Nov 2026 01:16 PM (IST)

गोपालगंज में आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने के मामले में एडीएम राजेश्वरी पांडेय और सदर एसडीओ डॉ. प्रेरणा सिंह को राज्य सरकार ने निलंबित कर दिया है।

ADM राजेश्वरी पांडेय और सदर एसडीओ डॉ. प्रेरणा सिंह। सौजन्य: सोशल मीडिया

ADM राजेश्वरी पांडेय और सदर एसडीओ डॉ. प्रेरणा सिंह। सौजन्य: सोशल मीडिया

HighLights

  1. गोपालगंज के एडीएम और एसडीओ निलंबित किए गए।

  2. आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने का मामला।

  3. विशेष निगरानी इकाई की जांच के बाद कार्रवाई।

जागरण संवाददाता, गोपालगंज। आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने के मामले में गोपालगंज जिले के दो वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारियों पर राज्य सरकार ने बड़ी कार्रवाई की है।

विशेष निगरानी इकाई (एसवीयू) की छापामारी और जांच के बाद सरकार ने एडीएम राजेश्वरी पांडेय और सदर एसडीओ डॉ. प्रेरणा सिंह को निलंबित (सस्पेंड) कर दिया है। दोनों अधिकारियों के खिलाफ हुई इस कार्रवाई से जिले के प्रशासनिक महकमे में हड़कंप मच गया है।

जानकारी के अनुसार, सदर एसडीओ डॉ. प्रेरणा सिंह के आवास पर पांच दिन पूर्व विशेष निगरानी इकाई की टीम ने छापामारी की थी। इस दौरान आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने से जुड़े मामले में उनके ठिकानों की जांच की गई थी।

तत्कालीन एडीएम राजेश्वरी पांडेय पर भी गिरी गाज

वहीं, इससे पहले अक्टूबर महीने में तत्कालीन एडीएम राजेश्वरी पांडेय के आवास पर भी एसवीयू की टीम ने छापामारी की थी। दोनों मामलों में निगरानी इकाई की कार्रवाई के बाद अब सरकार ने निलंबन का आदेश जारी किया है।

सरकार की इस कार्रवाई को भ्रष्टाचार के खिलाफ प्रशासनिक स्तर पर बड़ी कार्रवाई के रूप में देखा जा रहा है। जिले में दोनों अधिकारियों के निलंबन की खबर सामने आने के बाद से ही प्रशासनिक गलियारों में चर्चाओं का दौर शुरू हो गया है।

गौरतलब है कि हाल के दिनों में जिले के वरिष्ठ अधिकारियों के ठिकानों पर निगरानी इकाई की लगातार कार्रवाई ने प्रशासनिक व्यवस्था को लेकर कई सवाल खड़े किए हैं। आय से अधिक संपत्ति के मामलों में सरकार के इस कड़े कदम से अन्य अधिकारियों और कर्मियों के बीच भी हलचल तेज हो गई है।

यह भी पढ़ें- सोने के सिक्के, दो लॉकर और बिहार के SDM बोर्ड वाली स्कॉर्पियो... छापेमारी में खुली अफसर दंपती की संपत्ति की परतें

यह भी पढ़ें- पत्नी गोपालगंज सदर SDO, पति पटना में एग्जीक्यूटिव इंजीनियर; अब 6 ठिकानों पर SVU की रेड

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।