फ्लाइंग स्क्वायड टीम ने चलाया वाहन जांच अभियान
विधानसभा चुनाव को लेकर जिले की सभी छह विधानसभा क्षेत्र में गठित की गई तीन-तीन फ्लाइंग स्क्वायड टीम अब एक्शन में आ गई है। जिले से होकर गुजरने वाले वाहनों पर यह टीम नजर रख रही है। इसी बीच बुधवार को फ्लाइंग स्क्वायड टीम ने शहर में जांच अभियान चलाया। इस दौरान शहर के बंजारी मोड़ से होकर गुजरने वाली वाहनों की तलाशी ली गई। सदर सीओ विजय कुमार सिंह ने बताया कि विधानसभा चुनाव को लेकर बुधवार को फ्लाइंग स्क्वायड टीम ने नगर इंस्पेक्टर प्रशांत कुमार के नेतृत्व में शहर के बंजारी मोड़ के पास सघन वाहन जांच अभियान चलाया।
गोपालगंज : विधानसभा चुनाव को लेकर जिले की सभी छह विधानसभा क्षेत्र में गठित की गई तीन-तीन फ्लाइंग स्क्वायड टीम अब एक्शन में आ गई है। जिले से होकर गुजरने वाले वाहनों पर यह टीम नजर रख रही है। इसी बीच बुधवार को फ्लाइंग स्क्वायड टीम ने शहर में जांच अभियान चलाया। इस दौरान शहर के बंजारी मोड़ से होकर गुजरने वाली वाहनों की तलाशी ली गई। सदर सीओ विजय कुमार सिंह ने बताया कि विधानसभा चुनाव को लेकर बुधवार को फ्लाइंग स्क्वायड टीम ने नगर इंस्पेक्टर प्रशांत कुमार के नेतृत्व में शहर के बंजारी मोड़ के पास सघन वाहन जांच अभियान चलाया। जांच के दौरान शहर से होकर गुजरने वाले सभी वाहनों की तलाशी लिया गया। इस दौरान लग्जरी वाहनों पर विशेष नजर रखी गई। सदर सीओ विजय कुमार सिंह ने बताया कि बाहर से आने वाली वाहन के साथ साथ लग्जरी वाहनों पर विशेष नजर रखी जा रही है। उन्होंने बताया कि अब प्रतिदिन फ्लाइंग स्क्वायड की टीम जांच अभियान चलाएगी। यह अभियान मतदान संपन्न होने तक जारी रहेगा।

कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।