Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    फ्लाइंग स्क्वायड टीम ने देर रात तक चलाया वाहन जांच अभियान

    By JagranEdited By:
    Updated: Wed, 28 Oct 2020 02:32 AM (IST)

    विधानसभा चुनाव को लेकर जिले की सभी छह विधानसभा क्षेत्र में गठित की गई तीन-तीन फ्लाइंग स्क्वायड टीम चुनाव की तारीख नजदीक आने के साथ ही पूरी तरह से एक्शन में आ गई है। जिले से होकर गुजरने वाले वाहनों पर यह टीम नजर रख रही है। इसी बीच सोमवार की देर रात फ्लाइंग स्क्वायड टीम ने शहर के विभिन्न जगहों पर जांच अभियान चलाया।

    फ्लाइंग स्क्वायड टीम ने देर रात तक चलाया वाहन जांच अभियान

    गोपालगंज : विधानसभा चुनाव को लेकर जिले की सभी छह विधानसभा क्षेत्र में गठित की गई तीन-तीन फ्लाइंग स्क्वायड टीम चुनाव की तारीख नजदीक आने के साथ ही पूरी तरह से एक्शन में आ गई है। जिले से होकर गुजरने वाले वाहनों पर यह टीम नजर रख रही है। इसी बीच सोमवार की देर रात फ्लाइंग स्क्वायड टीम ने शहर के विभिन्न जगहों पर जांच अभियान चलाया। इस दौरान शहर के अंबेडकर चौक, तुरकाहा पुल व घोष मोड़ से होकर गुजरने वाली वाहनों की तलाशी ली गई। सदर सीओ विजय कुमार सिंह ने बताया कि विधानसभा चुनाव को लेकर शुक्रवार की रात तथा सोमवार को फ्लाइंग स्क्वायड टीम ने नगर इंस्पेक्टर प्रशांत कुमार के नेतृत्व में शहर के बंजारी मोड़ के पास सघन वाहन जांच अभियान चलाया। जांच के दौरान शहर से होकर गुजरने वाले सभी वाहनों की तलाशी लिया गया। इस दौरान लग्जरी वाहनों पर विशेष नजर रखी गई। सदर सीओ विजय कुमार सिंह ने बताया कि बाहर से आने वाली वाहन के साथ साथ लग्जरी वाहनों पर विशेष नजर रखी जा रही है। उन्होंने बताया कि अब प्रतिदिन फ्लाइंग स्क्वायड की टीम जांच अभियान चलाएगी। यह अभियान मतदान संपन्न होने तक जारी रहेगा।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें
    comedy show banner
    comedy show banner