Move to Jagran APP

बिहार का हर क्षेत्र में हुआ विकास : शिक्षा मंत्री

मीरगंज के साहू जैन हाई स्कूल के प्रांगण में जदयू के कुशवाहा राजनीतिक विचार मंच के जिला सम्मेलन के बहाने कुशवाहा समाज ने अपनी एकजुटता प्रकट करते हुए अपनी ताकत का प्रदर्शन किया।

By JagranEdited By: Published: Sun, 13 Jan 2019 06:17 PM (IST)Updated: Sun, 13 Jan 2019 06:17 PM (IST)
बिहार का हर क्षेत्र में हुआ विकास : शिक्षा मंत्री
बिहार का हर क्षेत्र में हुआ विकास : शिक्षा मंत्री

गोपालगंज। मीरगंज के साहू जैन हाई स्कूल के प्रांगण में जदयू के कुशवाहा राजनीतिक विचार मंच के जिला सम्मेलन के बहाने कुशवाहा समाज ने अपनी एकजुटता प्रकट करते हुए अपनी ताकत का प्रदर्शन किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सूबे के शिक्षा, विधि व समाज कल्याण मंत्री कृष्णनंदन वर्मा ने कहा कि बिहार का हर क्षेत्र में विकास हुआ है। विकास की यह गति अभी आगे भी जारी रहेगी।

loksabha election banner

अपने संबोधन में शिक्षा मंत्री ने कहा कि जिस बिहार को पहले लोग जंगल राज के रूप में जानते थे। उस राज्य में कुशवाहा समाज ने परिवर्तन लाने के लिए एकजुट होकर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को मजबूत करने का काम किया। जिसकी बदौलत मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने प्रदेश में समावेशी विकास करने का काम किया है। उन्होंने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की बिजली सुधार करने की घोषणा की याद दिलाते हुए कहा कि मुख्यमंत्री ने कहा था कि यदि प्रदेश में बिजली व्यवस्था मे सुधार नहीं हुआ तो वोट मांगने नहीं आऊंगा। परंतु उन्होंने कथनी को करनी में बदलने का काम किया है। बिजली की बदौलत किसानों और ग्रामीण क्षेत्रों में खुशहाली आई है। उन्होंने कहा कि जर्जर भवन में चल रहे 22 हजार से अधिक विद्यालयों का भवन निर्माण कार्य इसी सरकार के कार्यकाल में हुआ है। प्रदेश में सड़कों का जाल बिछा है। अस्पतालों का निर्माण हुआ है। देश के इतिहास में पहली बार एक साथ चार लाख शिक्षकों का नियोजन करने का नीतीश सरकार ने काम किया है। उन्होंने रालोसपा प्रमुख उपेंद्र कुशवाहा की ओर बिना नाम लिए इशारा करते हुए कहा कि हमारे समाज के एक नेता जो केंद्रीय शिक्षा मंत्री हुआ करते थे। सरकार में आखरी कस तक मजा लेने का काम किया और जिस विभाग के मंत्री थे उसी के सुधार के लिए धरना प्रदर्शन करने लगे। उन्होंने कहा कि वे कुशवाहा समाज को बरगलाने का प्रयास कर रहे हैं। हथुआ विधायक सह सचेतक रामसेवक ¨सह ने कहा कि पहले जंगल राज स्थापित रखने वाले परिवारवाद को बढ़ावा देने वाली सरकार में लोग मुख्यमंत्री के साले, मामा, मौसीहर तक को लोग जानते थे। परंतु आज मुख्यमंत्री के बेटे का भी नाम प्रदेश के लोग नहीं जानते हैं। जिस प्रदेश को लोग पहले जंगल राज के नाम से जानते थे। उस प्रदेश को अब लोग विकास के नाम पर जानते हैं। गया के टिकारी विधानसभा क्षेत्र के विधायक सह जदयू के युवा प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष अभय कुशवाहा ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कुशवाहा को उसका हक देने का काम किया है। मुख्यमंत्री के नियति और नियत में कोई फर्क नहीं है। कुशवाहा समाज नीतीश कुमार के साथ एकजुट है। मंच संचालन जिलाध्यक्ष प्रमोद कुमार पटेल ने किया। कार्यक्रम को विधायक सत्यदेव ¨सह कुशवाहा, उमेश कुशवाहा, मेवालाल चौधरी, रमेश ¨सह कुशवाहा, रामेश्वर महतो, पूर्व सांसद अश्वमेध देवी, विधायक रामबालक ¨सह कुशवाहा, विधान पार्षद सीपी सिन्हा, पूर्व मंत्री रामलखन महतो, नंदकिशोर कुशवाहा, पूर्व विधान पार्षद उपेंद्र प्रसाद, राजकिशोर ¨सह कुशवाहा, पूर्व विधायक नीता चौधरी, मनोरमा देवी, रामचंद्र प्रसाद ¨सह कुशवाहा सहित कई लोगों ने संबोधित किया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.