Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Gopalganj News: दिवाली की रात उजड़ा घर, झोपड़ी में आग लगने से दो लाख की संपत्ति जलकर खाक, आठ बकरियों ने झुलसकर तोड़ा दम

    By manoj kumar raiEdited By: Mukul Kumar
    Updated: Mon, 13 Nov 2023 05:20 PM (IST)

    बिहार के गोपालगंज से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। रविवार की देर शाम एक झोपड़ी में अचानक आग लग गई। इस घटना में झोपड़ी में रखे गए 50 हजार कैश सहित करीब दो लाख की संपत्ति जलकर राख हो गई। इस अग्निकांड में आठ बकरियों ने भी झुलस कर दम तोड़ दिया। इस अग्निकांड के बाद विधवा दुल्ली कुवंर सड़क पर आ चुकी है।

    Hero Image
    झोपड़ी में आग लगने से दो लाख की संपत्ति खाक

    संवाद सूत्र, कुचायकोट (गोपालगंज)। गोपालगंज के कुचायकोट थाना क्षेत्र के पहाड़पुर छांगुर गांव में रविवार की देर शाम एक झोपड़ी में अचानक आग लग गई। इस घटना में झोपड़ी में रखे गए 50 हजार नकदी सहित करीब दो लाख की संपत्ति जलकर राख हो गई।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    इस अग्निकांड में आठ बकरियों ने भी झुलस कर दम तोड़ दिया। जानकारी के बाद मौके पर पहुंची अग्निशमन विभाग के वाहन ने स्थानीय लोगों के सहयोग से आग पर काबू पाया। तब तक पूरी झोपड़ी और उसमें रखा सारा सामान जलकर खाक हो चुका था।

    शादी के कुछ दिनों बाद पति की हो गई थी मौत

    जानकारी के अनुसार, कुचायकोट थाना क्षेत्र की पहाड़पुर छांगुर गांव निवासी दुल्ली कुंवर की शादी सिवान निवासी बुनाई राजभर से हुई थी। शादी के कुछ दिनों के बाद दुल्ली कुंवर के पति की मौत हो गई। जिसके बाद वह अपने मायके पहाड़पुर छांगुर गांव में ही आकर रहने लगी।

    यहीं पर उन्होंने अपनी झोपड़ी बनाई थी और समूह से जुड़कर अपना रोजी रोटी चलाती थी। बताया जाता है कि उन्होंने समूह के माध्यम से 50 हजार रुपए का ऋण लिया था और यह रुपये घर में ही रखा था। दीपावली की शाम घर में दीया जलाने के बाद वह कहीं चली गई।

    दो घंटे बाद आग पर पाया काबू 

    इस बीच, झोपड़ी में आग लग गई। जब तक आसपास के लोग समझ पाए आग पूरी झोपड़ी में फैल गई। इस बीच किसी ने घटना की जानकारी कुचायकोट पुलिस को दी। मौके पर पहुंची अग्निशमन विभाग के वाहन ने स्थानीय लोगों के सहयोग से आग को बुझाने का प्रयास शुरू किया और लगभग दो घंटे बाद आग पर काबू पाया जा सका।

    तब तक घर में रखा 50 हजार नकदी, आठ बकरियां, अनाज, कपड़ा, जेवर समेत सभी कुछ जलकर राख हो चुका था। इस अग्निकांड के बाद विधवा दुल्ली कुवंर सड़क पर आ चुकी है। हालांकि, आसपास के लोगों ने पीड़ित को तात्कालिक राहत उपलब्ध कराई है।

    यह भी पढ़ें- बेगूसराय में दरिंदगी की सारी हदें पार, आठ साल की बच्ची से दुष्कर्म के बाद हत्या; गुस्साए ग्रामीणों ने कर दी सड़क जाम

    यह भी पढ़ें- दिवाली की रात जमीन विवाद में बुजुर्ग महिला की पीटकर हत्या, घटना के बाद इलाके में तनाव का माहौल